छत्तीसगढ़बिलासपुर

विचाराधीन बंदी की मौत के मामले में नया मोड़, दण्डाधिकारी जांच करेंगे सिटी मजिस्ट्रेट

इन बिन्दुओं के बारे में किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की जानकारी हो तो वह कलेक्टर कार्यालय भवन स्थित न्यायालय कक्ष क्रमांक 35 में 8 अप्रैल 2019 तक पेश कर सकता है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

केन्द्रीय जेल बिलासपुर में विचाराधीन बंदी सुरेश कुमार बरेठ आत्मज सरोज कुमार बरेठ 21 वर्ष जाति बरेठ (धोबी) निवासी वार्ड नंबर 7, मस्जिद मोहल्ला अकलतरा थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ की उपचार के दौरान 22 अप्रेल 2018 को दोपहर 1.16 बजे अपोलो अस्पताल बिलासपुर में मृत्यु हो गई है। इस संबंध में जिला दण्डाधिकारी बिलासपुर द्वारा सिटी मजिस्ट्रेट आनंदरूप तिवारी को दण्डाधिकरी जांच करने का आदेश दिया गया है।
जांच के बिन्दु निम्नानुसार हैः- बंदी क्या जेल दाखिल होने के पूर्व से किसी बीमारी से पीड़ित था अथवा जेल दाखिल होने के पश्चात उसे बीमारी हुई? बंदी को किसी प्रकार की शारीरिक यातना तो नहीं दी गई? बंदी को उपचार के दौरान दी गई चिकित्सा पर्याप्त थी अथवा नहीं? चिकित्सा का ब्यौरा दिया जाये तथा बंदी की मृत्यु के क्या कारण हैं? एवं अन्य मुद्दे जो जांच के दौरान सामयिक पाये जाये।
साथ ही यह घोषणा भी की गई है कि इन बिन्दुओं के बारे में किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की जानकारी हो तो वह कलेक्टर कार्यालय भवन स्थित न्यायालय कक्ष क्रमांक 35 में 8 अप्रैल 2019 तक पेश कर सकता है।

error: Content is protected !!
Letest
जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा... बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म... पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी... पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्... न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ...