मस्तूरी

मस्तूरी:- राशि पावर प्लांट के बाहर सिक्योरिटी गार्ड्स पर हमला, पुलिस ने दर्ज किया मामला

उदय सिंह

मस्तूरी – ग्राम पाराघाट स्थित राशि पावर प्लांट के बाहर ड्यूटी कर रहे दो सिक्योरिटी गार्ड्स से शुक्रवार की रात अज्ञात युवकों ने मारपीट कर दी। घटना में दोनों गार्ड्स घायल हो गए तथा उनके वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। प्रार्थी प्रीतम लहरे, निवासी ग्राम मुलमुला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दिनांक 12 सितंबर 2025 की रात 11:20 बजे वह अपने साथी शत्रुहन सुमन के साथ राशि पावर प्लांट गेट से शिव मंदिर तक सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे।

उसी दौरान दो स्थानीय अज्ञात युवक वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। जब गार्ड्स ने उन्हें मना किया तो आरोपी अपने अन्य साथियों को बुलाकर बेल्ट और झारा से दोनों पर हमला कर दिए। हमले में प्रीतम लहरे को सिर और पीठ में चोट आई है, वहीं गार्ड शत्रुहन सुमन को दाहिने कंधे और पेट में चोट लगी है।

घटना के दौरान आरोपियों ने सिक्योरिटी गार्ड्स की एक्टिवा (CG 11 AR 7631) और स्प्लेंडर प्लस (CG 10 EH 3385) वाहनों में भी तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। मामले की सूचना अपने कंपनी के अधिकारी पीके शर्मा को दी गई और इसके बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

मस्तूरी पुलिस ने अज्ञात दो लड़कों और उनके अन्य साथियों के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 324(4)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रतनपुर : माँ के दशगात्र में पसरा मातम… तालाब में डूबने से बेटे की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का... VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से दहशत… वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू…भरारी जंगल से पकड़क... पानी भरने के विवाद में खूनी संघर्ष... युवक पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर तीन मासूम बच्चों संग महिला लापता...तीन दिनों से नहीं लगा सुराग, परिजनों में बढ़ी चिंता VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से हड़कंप, सुबह टहलने निकले लोगों में मची अफरा-तफरी, वन वि... बुलेट सवार बदमाशों का आतंक खत्म... लूट और मारपीट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, बिस्तर में सो रहे 10 वर्षीय मासूम को जहरीले करैत ने काटा... इलाज के दौरान हुई मौत, घर में पसरा मातम बकरी-बकरा चोरी कांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार...दुकान में काटकर बेचता था चोरी के जानवर महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री पर अब आधा शुल्क... छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला मस्तूरी : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर..1 युवक की मौत, एक गंभीर