मस्तूरी

आरटीई के पात्र छात्र एडमिशन के लिए भटक रहे..लेकिन सरकारी कर्मचारी के बच्चे का हो गया दाखिला डीएवी स्कूल का मामला…हुई डीईओ से शिकायत

उदय सिंह

मस्तूरी – विकासखंड के डीएवी पब्लिक स्कूल वेद परसदा में शिक्षा के अधिकार के तहत डीएवी स्कूल के नोडल अधिकारी व पालकों की मिलीभगत से शासन को गुमराह कर फर्जी व गलत दस्तावेज जमा कर शासकीय कर्मचारियों के बच्चे को शिक्षा के अधिकार के तहत दाखिला लिया गया है। यह जानकारी जैसे ही अन्य पालकों को हुई तो नोडल अधिकारी के ऊपर शासकीय कर्मचारी और नोडल अधिकारी के सांठगांठ होने की बात कहते हूऐ दूसरे अन्य पालकों ने जिला शिक्षा अधिकारी के पास डीएवी के नोडल अधिकारी के नाम से नियमविरुद्ध शासकीय कर्मचारियों के बच्चे का दाखिला करने को लेकर शिकायत किए हैं। शिकायतकर्ता के बताए अनुसार डीएवी स्कूल वेद परसदा में दो से तीन शासकीय कर्मचारी के बच्चों का दाखिला किया गया है।

डीएवी स्कूल के प्रिंसिपल श्वेता श्रीवास्तव का कहना है कि शिक्षा के अधिकार के तहत नोडल अधिकारी नियुक्त हुए हैं ,वही पूरी छानबीन कर हमें लिस्ट भेजते हैं उसी के हिसाब से हम बच्चे का दाखिला लेते हैं इसके बारे में हमें जानकारी नहीं है। डीएवी स्कूल के नोडल अधिकारी शासकीय हाई स्कूल वेद परसदा के प्रिंसिपल सीमा चंदेल है उनका कहना है कि जो भी फार्म शिक्षा के अधिकार के तहत हमारे पास आए हैं सभी फोटो कॉपी में ही प्राप्त हुए थे , जिसे हमने डीएवी स्कूल को भेज दिए थे, और उसमें यह बात का उल्लेख भी लिखे थे की मूल प्रति के जांच करने के उपरांत ही दाखिला करें।हमारे हिसाब से सभी दाखिला नियम अनुसार ही हुआ है। वहीं इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी डीके कौशिक का कहना है कि इस विषय में शिकायत पत्र प्राप्त हुआ है शिकायत की जांच करवाया जाऐगा ,झूठी दस्तावेज पाए जाने पर दोषियों पर उचित करवाई किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...