छत्तीसगढ़बिलासपुर

सत्याग्रह न्यूज़ डॉट इन की खबर पर लगी मुहर ,अरुण साव ही होंगे बिलासपुर से भाजपा प्रत्याशी

अब छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के उम्मीदवार की घोषणा बाकी है। माना जा रहा है कि इस बार यहां त्रिकोणीय मुकाबला होगा।

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

सत्याग्रह news.in ने शनिवार को ही बता दिया था कि बिलासपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अरुण साव हो सकते हैं , क्योंकि पूर्व नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल की संभावना खत्म होने के बाद खुद अमर ही, अरुण साव के लिए लॉबिंग कर रहे थे ।इसलिए उनकी दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही थी। अरुण साव जनसंघ की पृष्ठभूमि से है। वर्तमान में हाई कोर्ट अधिवक्ता अरुण साव के सक्रिय राजनीति में ना होने से वे उतने जाने पहचाने चेहरे नहीं है, लेकिन फिर भी भारतीय जनता पार्टी ने उन पर दांव खेला है। रविवार शाम को छत्तीसगढ़ के 6 लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया गया।

कयास लगाया जा रहा था कि राजनांदगांव से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह प्रत्याशी होंगे, लेकिन पार्टी ने राज्य युवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष संतोष पांडे को मैदान में उतारा है। भारतीय जनता पार्टी ने कोरबा से ज्योति नंद दुबे ,महासमुंद से चुन्नीलाल साहू , दुर्ग से विजय बघेल और रायपुर से सुनील सोनी को अपना प्रत्याशी बनाया है। पिछले कुछ समय से बिलासपुर में रह रह कर अलग-अलग नामों पर फैसला होने की बात सामने आ रही थी, लेकिन बिलासपुर लोकसभा के बड़े साहू वोट बैंक को ध्यान में रखकर एक बार फिर साहू समाज से ही प्रत्याशी चुना गया है। कांग्रेस ने अटल श्रीवास्तव को मैदान में उतारा है ,अब छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के उम्मीदवार की घोषणा बाकी है। माना जा रहा है कि इस बार यहां त्रिकोणीय मुकाबला होगा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म... पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी... पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्... न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ... वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार,