रतनपुर

चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ: मां महामाया मंदिर रतनपुर में आस्था का उमड़ा सैलाब…23000 से अधिक ज्योति कलश प्रज्वलित

जुगनू तंबोली

रतनपुर – धार्मिक नगरी रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर में चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ गुरुवार से पूरे विधि-विधान और भक्तिमय वातावरण के बीच हुआ। नवरात्रि के पहले दिन मंदिर परिसर में भोर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे क्षेत्र में भक्ति व श्रद्धा का अद्भुत माहौल देखने को मिला। नवरात्रि के पावन अवसर पर मंदिर में सुबह 7 बजे विधिवत घट स्थापना की गई। वैदिक मंत्रोच्चार और विशेष पूजा-अर्चना के साथ मां महामाया की आराधना की शुरुआत हुई।

इस दौरान गर्भगृह में मुख्य ज्योति कलश प्रज्वलित किया गया, वहीं कुल 23 हजार 300 मनोकामना ज्योति कलश भक्तों द्वारा प्रज्ज्वलित किए गए। मंदिर परिसर में जलते इन हजारों दीपों ने पूरे वातावरण को दिव्यता से भर दिया। मंदिर में नवरात्रि के अवसर पर दुर्गा सप्तशती पाठ और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का भी शुभारंभ किया गया,

जो 27 मार्च तक निरंतर चलते रहेंगे। इस दौरान श्रद्धालु मां महामाया के दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की कामना कर रहे हैं। मंदिर को विशेष रूप से आकर्षक सजावट से सजाया गया है, जो श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रही है।

नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन सुबह 6 बजे प्रभात आरती और रात 8 बजे महाआरती का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल होंगे। अष्टमी के दिन विशेष महापूजन, हवन और पूर्णाहुति का आयोजन किया जाएगा, जो इस महोत्सव का प्रमुख आकर्षण रहेगा। वहीं, नवरात्रि समापन के अवसर पर मां महामाया ट्रस्ट द्वारा कन्या भोज और सामूहिक प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया जाएगा।

प्रशासन और मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि सभी भक्त सुगमता से दर्शन कर सकें। नवरात्रि के इस पावन पर्व पर रतनपुर का रतनपुर नगर पूरी तरह भक्तिमय हो गया है और हर ओर जय माता दी के जयकारे गूंज रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
सूने घर को बनाया निशाना...चोरी के बाद लगाई आग, लाखों के जेवर गायब, अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई फांसी...पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा की घटना मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर रतनपुर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश...रामटेकरी मंदिर परिसर में ... दो सगे भाइयों ने किया AC चोरी का खेल....1.5 लाख के माल के साथ दोनो गिरफ्तार, खुड़िया जंगल में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार... 7.33 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, भरोसे का कत्ल... 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रिश्तेदार ने की 90 लाख की ठगी, 23 लाख रुपये, जमीन और वाह... घर में घुसकर नाबालिग बच्चियों को धमकाया... पैसे छीने, तोरवा पुलिस ने दो युवकों पर दर्ज किया मामला, 62 वर्षीय लापता बुजुर्ग की पेड़ से लटकी मिली सड़ी-गली लाश, रतनपुर पुलिस जांच में जुटी दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग... एनटीपीसी सीपत के GEM-2026 का भावपूर्ण समापन...121 बेटियों ने हासिल किया आत्मविश्वास और जीवन कौशल का ...