बिलासपुर

एक बार फिर ऑनलाइन ठगो ने बनाया युवक को शिकार, बाइक बेचने का झांसा देकर ठगे 48 हजार….

रमेश राजपूत

बिलासपुर – एक तरफ जहां शहर में चल रही चोरी, लूट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है तो वहीं दूसरी तरफ अब ऑनलाइन ठग भी लोगो को झांसा देकर उन्हें अपना शिकार बनाने से नहीं चूक रहे हैं, इनके दिखावे के झांसे में आकर अब एक छात्र इनकी ठगी का शिकार हो गया है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है, मिली जानकारी के अनुसार डबरीपारा सरकंडा निवासी सतवन कुमार बघेल एम एस सी अंतिम वर्ष का छात्र है। 17 जनवरी को फेसबुक पर बाइक का विज्ञापन देखकर उसे खरीदने की मंशा से उसने विज्ञापन पर दिए गए नंबर पर कॉल किया। मोबाइल नंबर धारक ने अपना परिचय इंडियन आर्मी हितेश कर्ष के रूप में दिया, जिसने अपने पास हीरो की एच एफ डीलक्स बाइक होने की जानकारी दी।बाइक लेने के एवज में उसने छात्र से 28000 रुपए पेटीएम के माध्यम से भेजने की बात कही । जिसके बाद छात्र ने पेटीएम से 28101 रुपए मोबाइल धारक को भेज दिए। पैसे देने के बाद भी जब बाइक की डिलीवरी नहीं हुई तो छात्र ने दोबारा उस नंबर पर संपर्क किया । तब मोबाइल धारक ने बाइक की डिलीवरी एक अन्य व्यक्ति द्वारा किए जाने की बात कह कर छात्र को दूसरा नंबर उपलब्ध कराया। दूसरे नंबर से संपर्क करने पर एक अन्य व्यक्ति ने बाइक की डिलीवरी की बात कहते हुए छात्र से अलग अलग बहाने से 20000 रुपए और ले लिए। इसके बाद भी बाइक की डिलीवरी ना होने पर छात्र को अपने साथ हुए ठगी का एहसास हुआ। छात्र ने इसकी रिपोर्ट सरकंडा थाने में दर्ज कराई है। सरकंडा पुलिस ने मामले में अज्ञात ठगो के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी है।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...