जांजगीर चाँपा

जांजगीर-चांपा में दर्दनाक सड़क हादसा:- हाईवा ने दो दोस्तों को कुचला, मौके पर हुई मौत

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले के चांपा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें स्कूटी सवार दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा चांपा बाइपास सड़क पर ऑक्सीजन प्लांट के पास हुआ, जब राखड़ से भरी तेज रफ्तार हाईवा वाहन ने दोनों को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जबकि पुलिस ने हाईवा को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश जारी है। मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान बाराद्वार थाना क्षेत्र के पलाड़ीखुर्द निवासी रविंद्र बरेठ 24 वर्ष और संतोष बरेठ 25 वर्ष के रूप में हुई है। रविंद्र गांव में मोबाइल दुकान चलाता था,

जबकि संतोष की कपड़े की दुकान थी। दोनों स्कूटी से चांपा सामान खरीदने जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राखड़ से भरी हाईवा चांपा की ओर जा रही थी। ओवरटेक के दौरान स्कूटी हाईवा के चक्के की चपेट में आ गई, जिससे दोनों के सिर कुचल गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के बयान के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार चालक की तलाश जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत…एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया शव, VIDEO:- जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार ब्लास्ट, हेल्पर की मौत… दर्दनाक हादसे का वीडियो आ... 1.77 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार...शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगाया था करोड़ों... रामबोड़ कुसुम प्लांट में हादसा, मेंटेनेंस के दौरान तीन कर्मचारी झुलसे... 2 अपोलो में भर्ती, 1 रायपुर... वारंट तामील में लापरवाही पड़ी भारी... तात्कालीन सिरगिट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस सस्पेंड... VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी, लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश...स्कूटी सवार आरोपियों की त... ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत... बिल्हा पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला