महासमुंद

जीजा ने साली को उतारा मौत के घाट, पत्नी और सास पर भी किया चाकू से हमला….घटना से क्षेत्र में सनसनी

रमेश राजपूत

महासमुंद – जिले के दलदली रोड नयापारा वार्ड नम्बर 11 में घरेलू विवाद के चलते पति ने पत्नी, बड़ी साली और सास पर चाकू से हमला कर दिया। इससे साली की मौत हो गई। पत्नी और सास को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। नयापारा वार्ड नम्बर 11 निवासी नंद कुमार ध्रुव ने बुधवार को पत्नी चमेली, बड़ी साली चंम्पी और सास पदमा पर पारिवारिक विवाद के कारण चाकू से हमला कर दिया। आसपास के लोगों को इस बात की जानकारी होने पर तीनों घायलों को 112 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। चाक़ू के हमले से साली चंम्पी की उपचार के दौरान हुई मौत हो गई, वही घायल पत्नी चमेली और सास पदमा का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। आरोपी पति नंद कुमार ध्रुव के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी