बिलासपुर

ऑनलाइन ठगी के मामलों का नही थम रहा सिलसिला, इस बार होने वाले पति का जीजा बनकर भाई बहन के बैक खाते से एक लाख 30 हजार रुपये किये पार

कमलेश शर्मा

बिलासपुर- ऑनलाइन ठगी करने वालो के हौसले दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहे है मानो उनको पकड़े जाने का डर ही नही है, वही जागरूकता के अभाव में लोग आसानी से ऐसे ठगों के झांसे में आ रहे है, एक बार फिर अज्ञात ठग ने एक युवती को शिकार बनाया है, जिसने युवती के मोबाइल में फोन कर उसके होने वाले पति का जीजा बनकर रकम भेजने का झांसा दिया व उसका खाता नंबर, उसके भाई का एकाउन्ट नंबर लेकर एक लाख 30 हजार रुपये निकाल लिये। ठगी की जानकारी होने पर युवती ने आज कोनी थाना में रिपोर्ट लिखाई है। कोनी थाना क्षेत्र के बिरकोना गांव में रहने वाली, प्रिया कौशिक पिता संतोष कौशिक (उम्र 25 वर्ष) के मोबाइल में बुधवार को 8144654394 नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि बहन, मैं आप के होने वाले पति का जीजा हूं। आप के खाते में रकम भेजनी है। ठग ने युवती को विश्वास में लेकर खाता नंबर, ओटीपी की जानकारी ले ली। इसके बाद उसने परिवार के किसी और एक सदस्य का खाता नंबर मांगा, ताकि उसमे भी पैसा भेजा जा सकता है। इस पर युवती ने अपने भाई प्रशांत कौशिक का नंबर दे दिया। ठग ने प्रशांत के खाते में एक रुपये जमा किया व कहा कि अब हो जाएगा। थोड़े देर बाद युवती के खाते से 2 बार मेंं 40 हजार तथा उसके भाई के खाते से 90 हजार रुपये निकाल लिये। मोबाइल में खाते से रकम निकालने का मैसेज आने पर उन्हें ठगी की जानकारी हुई। ठग ने बहन, भाई के खाते से कुल एक लाख 30 हजार रुपये निकाल लिये।। युवती ने आज मोबाइल नंबर 8144654394 के धारक के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। कोनी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज किया है।

error: Content is protected !!
Letest
एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जब्त....मचा हड़कंप ग्रामीण क्षेत्रों में फिर सक्रिय बकरा-बकरी चोर गिरोह, एक और किसान बना शिकार..कोठा से 20 बकरा-बकरी पा... रतनपुर: तेज रफ्तार बस ने ली मासूम की जान... स्कूल जाते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा, पचपेड़ी: घर के कमरे में खून से लथपथ मिली लाश, गला रेतने के निशान....हत्या या आत्महत्या बना रहस्य मल्हार महोत्सव: कार्यक्रम को लेकर बनी सहमति, प्रशासन करेगा आयोजन...25 से 31 मार्च के बीच होंगे रंगार... बिलासपुर:- दोस्त ही निकला कातिल, खेत में मिली थी युवक की खून से लथपथ लाश... दो सगे भाइयों ने मिलकर द... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी में सुरक्षा पर सवाल: 12 दिन बाद भी लापता छात्र रोहित का सुराग नहीं.... प्रबं... कोठा की दीवार तोड़कर 17 बकरियों की चोरी....पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला किया दर्ज, रतनपुर: बीच बचाव करने वाले पर ही चाकू से हमला...युवक घायल, पुलिस अपराध दर्ज कर जुटी जांच में, मस्तूरी:- जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, तीन के खिलाफ मामला दर्ज