पेण्ड्रा

पेट्रोल पंप में लगी आग, आनन फानन में आग को किया गया काबू…. दो कर्मचारी झुलसे टला बड़ा हादसा

डेस्क

पेंड्रा- पेंड्रा-मरवाही मुख्यमार्ग स्थित राय पेट्रोल पंप में पेट्रोल जांच के दौरान अचानक आग लग गई, जिससे दो कर्मचारी मामूली रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, वहीं कर्मचारियों के सूझबूझ के चलते तत्काल फायर सिस्टम की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया, पेंड्रा पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक पेंड्रा थाना क्षेत्र इलाके के राय पेट्रोल पंप में करीब 2 बजे मेजरमेंट के लिए बाल्टी में पेट्रोल निकाला गया था और उसकी गुणवक्ता की जांच कर रहे थे।

उसी दौरान अचानक पेट्रोल पंप के नोजल से महज एक मीटर दूर ही आग लग गई। आग लगते ही हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पेट्रोल-डीजल लेने पहुंचे लोग इधर उधर भागने लगे, समय रहते आग बूझ जाने से बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि घटना में पेट्रोल पंप के दो कर्मचारी मामूली रूप से झुलस गए है, जिन्हें इलाज के लिए पेंड्रा के शासकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- टेलीग्राम पर रकम दोगुनी करने का झांसा देकर किसान से 21.32 लाख की ऑनलाइन ठगी...एफआईआर दर्ज मोदी सरकार के 12 साल पूरे, डिप्टी सीएम अरुण साव ने गिनाईं उपलब्धियां, कहा- विश्वास, विकास और जनकल्या... एसएसपी ने 2 थानों के प्रभारियों को बदला....वाय पी सिंह सिरगिट्टी तो कमला पुसाम पचपेड़ी में तैनात, सूने घर को बनाया निशाना...चोरी के बाद लगाई आग, लाखों के जेवर गायब, अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई फांसी...पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा की घटना मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर रतनपुर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश...रामटेकरी मंदिर परिसर में ... दो सगे भाइयों ने किया AC चोरी का खेल....1.5 लाख के माल के साथ दोनो गिरफ्तार, खुड़िया जंगल में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार... 7.33 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, भरोसे का कत्ल... 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रिश्तेदार ने की 90 लाख की ठगी, 23 लाख रुपये, जमीन और वाह... घर में घुसकर नाबालिग बच्चियों को धमकाया... पैसे छीने, तोरवा पुलिस ने दो युवकों पर दर्ज किया मामला,