कोटा

रफ़्तार का कहर :- कार चला रही युवती ने बाइक सवारों को रौंदा…2 की मौत के बाद तीसरे ने भी तोड़ा दम

प्रेम सोमवंशी

कोटा – बिलासपुर मार्ग के ग्राम नेवरा के राधिका वाटर पार्क के सामने कार सवार ने बाईक सवार तीन लोगों को ठोकर मार दी थी जिससे मौके पर दो लोगो की मौत हो गयी थी वही गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गयी है।

आज दिनांक 03.08.2022 को तुलसीराम यादव अपने गांव के सुकवारा बाई केवट तथा अपने ससुर जैताराम राम यादव को इलाज कराने जन स्वास्थ्य केंद्र गनियारी ले जा रहे थे।

जब यह लोग ग्राम नेवरा के वाटर पार्क के सामने पहुंचे ही थे। उसी समय होंडा कार क्रमांक CG 10 AH 4685 की चालक पूजा बंजारे एवं बगल सीट में रविंद्र कुर्रे को बैठाकर तेजी व उतावलेपन से चलाते हुए सामने से आ रही मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 ED 8401 को गलत साइड में जाकर ठोकर मार कर एक्सीडेंट कर दिया

जिसमें मोटरसाइकिल चालक तुलसी यादव उम्र 35 साल ग्राम खरगहनी के पैर में गंभीर चोट आने से इलाज कराने गनियारी जन स्वास्थ्य केंद्र ले गए थे एवं मोटरसाइकिल में पीछे बैठी श्रीमती शुक्रवारा बाई केवट पति राजा राम केवट उम्र 50 साल ग्राम खरगहनी व जैताराम यादव पिता नंदराम यादव उम्र 55 साल ग्राम पथरा का मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी।

घटना इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गयी। सूचना पर तत्काल कोटा पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंचकर पीड़ितों के परिजनों को सूचना देकर,मर्ग कायम कर जांच कार्यवाही लिया गया है। मोटरसाइकिल चालक तुलसी यादव उम्र 35 साल ग्राम खरगहनी निवासी जोकि शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खरगहनी में स्वीपर के पद पर पदस्थ थे जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गयी है।

कोटा पुलिस ने मामले के आरोपिया पूजा बंजारे के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड में ले लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस... कोटा:- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज, रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार,