कोटा

कोटा: दिनदहाड़े झपटमारी…किराना दुकान संचालिका के गले से सोने की माला लेकर फरार हुआ बाइक सवार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम लारीपारा में दिनदहाड़े झपटमारी की घटना सामने आई है। अज्ञात बाइक सवार युवक ने किराना दुकान में पहुंचकर महिला दुकानदार के गले से सोने की माला झपट ली और मौके से फरार हो गया। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 304-बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम लारीपारा छेरकाबांधा निवासी राम प्यारी साहू गांव में ही किराना दुकान संचालित करती हैं, जहां वह खाद्य सामग्री और सब्जी बेचने का काम करती हैं। घटना 27 मई 2026 की दोपहर करीब 2:10 बजे की बताई जा रही है। उस समय राम प्यारी अपनी दुकान में बैठी थीं। तभी करीब 30 से 35 वर्ष का एक युवक हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल से दुकान पहुंचा। युवक ने चेहरे पर बंदन रंग का गमछा बांध रखा था। आरोपी ने दुकान में पहुंचकर चाम्स सिगरेट और माचिस मांगी। महिला द्वारा सामान देने के बाद उसने 10 रुपये दिए, जिस पर दुकानदार ने 4 रुपये वापस काउंटर में रखे। इसी दौरान आरोपी ने अचानक महिला के गले में पहनी सोने की माला झपटकर खींच ली। झपटमारी के दौरान माला का कुछ हिस्सा महिला के गले में ही रह गया, जबकि आरोपी करीब 12 फर लेकर बाइक से फरार हो गया। महिला के अनुसार झपटकर ले जाई गई माला करीब 6 मासा सोने की थी, जिसकी कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद महिला ने शोर मचाया, लेकिन आरोपी तेजी से बाइक लेकर भाग निकला। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत में फिर दबंगई! शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो मामा-भांजे को डंडे, बेल्ट और पाइप से जानवरों की तरह... 82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख,