मस्तूरी

मस्तूरी:जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त महासचिव को अज्ञात नकाबपोश लठैतों ने दी जान से मारने की धमकी.. पुलिस ने किया मामला दर्ज

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र के ग्राम टिकारी निवासी मालिक राम डहरिया जनता कांग्रेस छत्तीसगढ (जे) के प्रदेश संयुक्त महासचिव के पद पर है दिनांक 26.08.2022 को रात
खाना खाकर अपने परिवार के साथ अपने घर में सोने की तैयारी कर रहे थे तभी करीब 11:00 रात को घर के किचन रूम के पीछे दरवाजे के पास कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा दरवाजा खटखटाया तो प्रार्थी ने कौन हो कहकर आवाज दिया तो गाली देते हुए बाहर से तुम दरवाजा खोलो तुमको जान से मारेंगे कहकर धमकी देने लगा तभी प्रार्थी ने सीमेंट जाली खिडकी से बाहर झांक कर देखा तो चार व्यक्ति अपने चेहरा को कपड़ा से बाधकर लाठी डण्डा लेकर खडे थे

जिसके डर से दरवाजा नहीं खोला और अगल-बगल में निवासरत प्रार्थी अपने भाई लोगों को आवाज लगाया तो अज्ञात नकाबपोश लोग चिल्लाने का अवाज सुनकर पीछे बाडी तरफ से भाग गये प्रार्थी ने बताया की आवाज सुनकर उनके भाई लोग उठकर आये तब उनको घटना के बारे में जानकारी दी अज्ञात चारो नकाबपोश कौन थे उसकी प्रार्थी को कोई जानकारी नही है जिन्होंने क्यो मारने पीटने की धमकी दे रहे थे इसकी जानकारी नही है। फिलहाल मस्तूरी पुलिस ने चार अज्ञात व्यक्तियो के खिलाफ धारा 294-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर अज्ञात लोगों के पतासाजी में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा...