बिलासपुर

बिलासपुर: रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 48.90 लाख की चपत, परिवार समेत दुबई भागे आरोपी दोनो भाई!

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कम समय में रकम दोगुनी करने और मोटा मुनाफा कमाने का सपना दिखाकर दो भाइयों ने एक किराना कारोबारी और उसके परिवार को 48 लाख 90 हजार रुपये की चपत लगा दी। आरोपियों की बातों में आकर पीड़ित ने अपनी जमा पूंजी ही नहीं लगाई, बल्कि सोना गिरवी रखकर और रिश्तेदारों, दोस्तों व सामाजिक परिचितों से उधार लेकर भी लाखों रुपये जुटाए। अब जब रकम वापस मांगने की बारी आई तो दोनों भाई परिवार समेत दुबई चले गए। पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने संस्कृति गारमेंट के संचालक मनीष रोहरा और सुनील रोहरा के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है। मिली जानकारी के मुताबिक गांधी नगर, गांधी चौक निवासी दीपक भगतानी 36 वर्ष कतियापारा में किराना दुकान चलाते हैं। वर्ष 2020 से अग्रसेन चौक स्थित श्रीराम क्लाथ मार्केट के संस्कृति गारमेंट संचालक मनीष और सुनील रोहरा से उनकी जान-पहचान थी। इसी परिचय का फायदा उठाकर दोनों भाइयों ने उन्हें निवेश में मोटा मुनाफा दिलाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने बताया कि उनके परिचित आकाश गोगा, हेमंत नरवानी और अजय जग्यासी ओडिशा, राजिम और जबलपुर में जमीनों में निवेश कर करोड़ों रुपये कमा रहे हैं। उनके जरिए पैसा लगाने पर कम समय में रकम दोगुनी हो सकती है। मुनाफे के लालच में दीपक ने अलग-अलग किस्तों में कुल 48.90 लाख रुपये दे दिए। इसमें 19.80 लाख रुपये बैंक ट्रांसफर और फोनपे से दिए गए, जबकि शेष रकम नकद दी गई। समय बीतने के बाद जब उन्होंने अपनी रकम और मुनाफा मांगा तो आरोपित कभी जमीन, कभी शेयर मार्केट तो कभी सट्टे में पैसा लगाने की बात कहकर उन्हें टालते रहे। आखिरकार पता चला कि दोनों भाई परिवार समेत दुबई चले गए हैं। पुलिस ने बीएनएस की धारा 318(4) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

25 करोड़ की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी

इधर, कोतवाली पुलिस ऑनलाइन सट्टे के मामले में भी मनीष और सुनील रोहरा को आरोपी बना चुकी है। दोनों के फरार होने पर लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है। रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने की कार्रवाई भी चल रही है। पुलिस उनकी देश-विदेश में स्थित संपत्तियों की जानकारी जुटा रही है। करीब 25 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क करने की दिशा में भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
एमडी की सीट का सपना दिखाकर 2.74 करोड़ की चपत, मेडिकल माफिया ने पिता की जिंदगीभर की लूटी कमाई, बिलासपुर: रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 48.90 लाख की चपत, परिवार समेत दुबई भागे आरोपी दोनो भाई! नाबालिग गैंग: एक ही रात में तीन जगह राहगीरों को बनाया निशाना, चाकू अड़ाकर मोबाइल और नकदी लूटकर मचाया ... बेटी ने फोन पर रोते हुए बताई मारपीट की आपबीती, कुछ घंटे बाद मिली मौत की खबर; मां ने युवक पर लगाया हत... सिरगिट्टी में कबाड़ की आड़ में संगठित गिरोह का खेल! चोरी की गाड़ियां काटकर खपाने का अड्डा तो नहीं बन... पहली बार बिलासपुर पहुंचे ज्योतिषी पंडित विजय जी महाराज...हस्तरेखा और जन्मकुंडली से बताएंगे भविष्य, स... निगरानी में लापरवाही, कस्टम मिलिंग में बड़ा खेल! 66 हजार क्विंटल धान गायब, दो राइस मिल सील... सवाल य... बिलासपुर: अपोलो चौक के पास आधा दर्जन से अधिक युवकों का आतंक...बाइक सवार को चाकू मारकर किया लहूलुहान,... VIDEO बिलासपुर: अपोलो चौक पर आधी रात उपद्रवियों का तांडव, घंटों सड़क पर मचाते रहे उत्पात, दहशत में र... राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में अरमान ने जीता स्वर्णिम मुकाम, अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिखाएंग...