जांजगीर चाँपा

आफत बनकर गिरी आकाशीय बिजली, 5 की मौत 3 झुलसकर गंभीर…23 भेड़ भी आई चपेट में हुई मौत

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – शनिवार की शाम तेज बारिश और गर्जना आफत बनकर गिरी है, आकाशीय बिजली की वजह से जिले के अलग अलग जगहों 5 लोगों की मौत हो गई है वही 3 झुलसकर घायल हो गए है,

वही एक पेड़ के नीचे खड़ी 23 भेंड़ भी बिजली गिरने से मर चुकी है, जिसमें चरवाहा बच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार चांपा क्षेत्र के सिवनी गांव में खेत में काम कर रहे एक ही परिवार के लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए । शाम को तेज चमक के साथ बिजली खेत में जा गिरी ।

इसकी चपेट में आकर विजय कुमार राठौर 45 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई । जबकि उसकी पत्नी धनेश्वरी राठौर 38 वर्ष और मां श्याम कुमारी राठौर 55 वर्ष गंभीर रूप से झुलस गए । दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वही अकलतरा में भी आकाशीय बिजली गिरने से मुधवा गांव के निवासी महेश राम डोंगरे 55 वर्ष की मौत हो गई । वह अपने बेटे , भतीजे और भाई के साथ खेत में काम कर रहा था,

तीसरी घटना देवकिरारी गांव की है, जहाँ भी श्याम कुमारी यादव 18 वर्ष और अनिल यादव 35 वर्ष की भी मौत हो गई , जबकि एक झुलस गया । सभी अपने परिजनों के साथ खेत में काम कर रहे थे ।

इनके अलावा मुलमुला के चोर भट्ठी गांव में दिलीप कुमार 55 वर्ष की खेत से लौटने के दौरान मौत हो गई है।

23 भेंड़ भी आये चपेट में चरवाहे की बची जान..

आकाशीय बिजली की कहर से पामगढ़ में 23 भेड़ों की मौत भी हुई है पामगढ़ क्षेत्र के सेमरिया गांव का किसान दोपहर में अपनी 70 भेड़ों को चराने के लिए खेत लेकर गया था । इसी दौरान बारिश शुरू हो गई । इस पर वह पानी से बचने के लिए भेड़ों को लेकर पेड़ के नीचे खड़ा हो गया ।

तभी आकाशीय बिजली गिर पड़ी । इसकी चपेट में आकर 23 भेड़ों की मौत हो गई । इसके बाद किसान ने पामगढ़ थाने जाकर भेड़ों के मौत की सूचना दी और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है ।

error: Content is protected !!
Letest
घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म...