जांजगीर चाँपा

आरक्षक सस्पेंड:- पहली पत्नी के रहते दूसरी महिला से शादी…पुलिस अधीक्षक ने आरक्षक को अमार्यादित आचरण पर किया निलंबित

रमेश राजपूत

जांजगीर-चाम्पा – जिले में नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) द्वारा एक आरक्षक को अनुशासनहीनता और अमार्यादित आचरण के चलते निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई विभाग में अनुशासन और मर्यादा की रक्षा हेतु एक सख्त संदेश के रूप में देखी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, रक्षित केंद्र जांजगीर में पदस्थ आरक्षक शिव बघेल के विरुद्ध शिकायत प्राप्त हुई थी कि उन्होंने अपनी पहली पत्नी के जीवित रहते हुए दूसरी महिला से विवाह किया है। यह शिकायत सीधे पुलिस अधीक्षक को प्राप्त होने पर उन्होंने मामले की जांच एक राजपत्रित अधिकारी से करवाई। जांच के दौरान शिकायत सही पाई गई और आरक्षक का आचरण पुलिस विभाग की गरिमा और मर्यादा के प्रतिकूल पाया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री पाण्डेय ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 20 मई 2025 को आरक्षक शिव बघेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही निलंबित आरक्षक के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि विभाग में अनुशासनहीनता या नैतिक पतन किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कदम पुलिस बल में पारदर्शिता और मर्यादा बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क... घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ...