छत्तीसगढ़पेण्ड्रा

एकलव्य आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु परीक्षा 31 मार्च को , शासकीय गुरुकुल में भी कर सकते हैं आवेदन

विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि कक्षा 6वीं से 9वीं तक प्रवेश चयन परीक्षा के प्राप्त अंकों के मेरिट के आधार पर होगा

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डोंगरिया विकासखण्ड मरवाही एवं एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पेण्ड्रा विकासखण्ड पेण्ड्रा में वर्ष 2019-20 में अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु 31 मार्च 2019 रविवार को प्रातः 10.30 से 12.30 बजे तक लिखित परीक्षा आयोजित की गई है।
परीक्षा में शामिल होने वाले विकासखण्ड मरवाही के विद्यार्थियों हेतु शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मरवाही, विकासखण्ड गौरेला एवं पेण्ड्रा के विद्यार्थियों हेतु शासकीय गुरूकुल विद्यालय पेण्ड्रारोड, विकासखण्ड कोटा के विद्यार्थियों हेतु शासकीय डी.के.पी. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटा एवं विकासखण्ड बिल्हा, मस्तूरी, तखतपुर के विद्यार्थियों हेतु सामूहिक अनुसूचित जाति प्री.मै. बालक छात्रावास जरहाभाठा बिलासपुर में परीक्षा केन्द्र बताया गया है। परीक्षा के लिये पात्र विद्यार्थी अपने रोल नंबर की जानकारी एवं प्रवेश पत्र, संबंधित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।

शासकीय गुरूकुल विद्यालय पेण्ड्रारोड में प्रवेश हेतु 2 अप्रैल से 5 जून तक आवेदन जमा कर सकते हैं

वहीँ शासकीय गुरूकुल विद्यालय पेण्ड्रारोड में वर्ष 2018-19 हेतु प्रवेश के लिये निर्धारित आवेदन पत्र 2 अप्रैल 2019 से प्राप्त किया जा सकेगा। आवेदन पत्र स्पष्ट रूप से भरकर तथा वांछित प्रमाण पत्रों को संलग्न कर 5 जून 2019 सायं 4 बजे तक शासकीय गुरूकुल विद्यालय पेण्ड्रारोड जिला बिलासपुर में जमा कर सकते हैं।
विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि कक्षा 6वीं से 9वीं तक प्रवेश चयन परीक्षा के प्राप्त अंकों के मेरिट के आधार पर होगा। कक्षा 10वीं, 11वीं एवं 12वीं हेतु प्रवेश वार्षिक परीक्षा में प्राप्त अंकों के मेरिट प्रतिशत के आधार पर होगा। आवेदक को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिये।

error: Content is protected !!
Letest
जज से मारपीट मामला: सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्या लाइन अटैच, नरेश चौहान को मिली कमान, पढ़ाई के लिए डांट पड़ी तो 13 वर्षीय छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम...सिम्स में उपचार के दौरान मौत, रतनपुर में सनसनीखेज मामला! तालाब किनारे झाड़ियों में मिली अज्ञात युवक की सड़ी-गली लाश, हत्या या हादस... दाधापारा रेलवे फाटक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, सड़क किनारे मिला शव सेक्टर-डी शराब भट्ठी के पास से कार गायब...चोरी की घटना ने खड़े किए कई सवाल, जिले में अवैध कबाड़ कारो... पैतृक जमीन पर कब्जे की कोशिश!...तिफरा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, रामा वर्ल्ड के भागीदार संजय अग्रव... बिलासपुर:- तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर... जेसीबी ऑपरेटर मामा की मौत, भांजा गंभीर... कोटा:- पहले शादी का झांसा, फिर दुष्कर्म और 5 लाख की ठगी! पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा मल्हार के विकास का खुलेगा रास्ता! 50 फीट चौड़ी सड़क बनाने प्रशासन ने मांगा नागरिकों का सहयोग.. प्रशा... एसईसीएल संपदा कैंपस में महिला से चेन स्नैचिंग....रास्ता पूछने के बहाने आया स्कूटी सवार, दो तोले की स...