बिलासपुर

ग्राहक बनकर आया शातिर चोर, टेस्ट ड्राइव के बहाने उड़ा ले गया सेकेंड हैंड बाइक

रमेश राजपूत

बिलासपुर-सकरी थाना क्षेत्र में शातिर चोर ग्राहक बनकर दुकानदार को चूना लगाने का मामला सामने आया है। जहां पुराने दोपहिया वाहन खरीदने के बहाने एक शातिर चोर बाइक लेकर फरार हो गया। अमेरी निवासी पीड़ित किराना दुकान संचालक उनीराम कुर्रे ने मामले की शिकायत सकरी थाना में दर्ज करते हुए बताया कि वह अपनी मोटर सायकल पल्सर क्रमांक CG10AA2439 को बिक्री करने के लिए OLX में विज्ञापन डाला था।

जिससे देख एक अज्ञात युवक 18.07.2022 को प्रार्थी के घर बाइक लेने ग्राहक बनकर पंहुचा था। युवक ने बाइक का टेस्ट ड्राइव करने की इच्छा जाहिर की। तब प्रार्थी ने उसे अपनी बाइक की चाबी उसे दे दी।

बाइक के चाबी पाकर अज्ञात युवक मौके से बाइक के साथ फरार हो गया। काफ़ी देर बाद जब युवक वापस नहीं आया तो प्रार्थी को अपने साथ धोखाधड़ी होने का एहसास हुआ। जिसकी लिखित शिकायत प्रार्थी ने सकरी थाने में दर्ज कराई है। इधर सकरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
सही दवा-शुद्ध आहार अभियान में सख्ती... 15 दवा दुकानों पर छापा, गड़बड़ियों पर नोटिस जारी पुलिस दफ्तर में जहर पीकर बनाया दबाव... युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म....आरोपी गिरफ्तार बांधा तालाब को बार-बार फोड़ने का आरोप...जल संकट से जूझ रहा ग्राम चौहा, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची शि... सड़क निर्माण में मनमानी या भ्रष्टाचार ?... मस्तूरी जनपद क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की सड़क गुणवत्त... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी से लापता छात्र नागपुर में मिला...ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में भागा था हॉस्टल स... बिलासपुर : अमरकंटक एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत... सिरगिट्टी रेलवे ब्रिज के पास हुआ हादसा VIDEO बिलासपुर:- यातायात नियमों को मुंह चिढ़ाते "लैला मजनूं"….नियमों को खुलेआम दे रहे चुनौती, युवाओं... तेज रफ्तार कार का कहर...भारतमाला सड़क पर बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार… मस्तूरी में दर्दनाक हादसा सीपत: बारात में खूनी झड़प…डांस के दौरान युवक पर धारदार हथियार से हमला, कई घायल,