कोरबा

निजात अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली थाना क्षेत्र के साइकिल दुकान संचालकों की ली गई मीटिंग

दुर्गेश मरावी

कोरबा -: पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देश पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन पर अवैध नशे के विरुद्ध निजात अभियान चलाया जा रहा है, इस अभियान के तहत आज दिनांक 18-08-2022 को नगर कोतवाल राजीव श्रीवास्तव के द्वारा साइकिल दुकान संचालकों का मीटिंग लेकर बोनफिक्स, सॉल्यूशन एवं अन्य नशे के लिए उपयोग किए जाने वाले सामानों का विक्रय खुले में न करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं तथा अपने दुकानों के सामने सही एंगल में सीसीटीवी कैमरा लगाने निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह के द्वारा जिले में चलाए जा रहे निजात अभियान के बारे में जानकारी देते हुए उनके द्वारा दिए गए निर्देशों को स्पष्ट करते हुए बताया गया कि जिले के कुछ युवक नशे के आदि हो गए हैं जो सस्ते नशा के चक्कर में बोनफिक्स, सॉल्यूशन जैसे सामानों का सेवन करते हैं जो सभ्य समाज के लिए घातक हो सकता है, इसके लिए पुलिस को समाज के सभी वर्गों के सहयोग की आश्यकता है, जिला पुलिस विभाग सभी साइकिल दुकान के संचालकों से यह अपेक्षा करती है कि दिए गए निर्देशों का सख्ती से पालन करें।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...