रतनपुर

महिला के बैंक खाते से 103200 रुपए गायब, जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया 420 का अपराध कायम…..

जुगनू तंबोली

रतनपुर– थाना क्षेत्र के महामाईपारा में रहने वाली प्रार्थी सुभान बी के एसबीआई बैंक खाते से 103200 रुपये छल पूर्वक किसी ने निकाल लिए है, पीड़िता को इसका पता जब लगा उसके होश उड़ गए, क्योकि जो रक़म उनके बैंक खाते में जमा थी, वह उनके पति स्वर्गीय अहमद खान के पेंशन की राशि थी जिसके सहारे ही पीड़िता आश्रित थी। पिछले माह 2 जून को पीड़िता बैंक पासबुक में एंट्री कराने पहुँची तो उन्हें पता चला कि 21 से 30 मई के बीच किसी ने छल पूर्वक बड़ी रकम को निकाल लिया है। महिला ने तत्काल बैंक से स्टेटमेंट निकाल इसकी शिकायत रतनपुर थाने में की थी, मामले में पुलिस ने जांच करते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ 420 का अपराध दर्ज किया है।

error: Content is protected !!
Letest
सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर... बिलासपुर:- एक ही फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी के शव, सिरगिट्टी में मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में