जांजगीर चाँपा

छात्र का रास्ता रोककर लूट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार…कब्जे से लूट की रकम बरामद

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – बीती शाम अपने हॉस्टल लौट रहे छात्र से 2 आरोपियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी साहिल प्रधान निवासी हनुमंता थाना बाराद्वार वर्तमान में छात्रावास जांजगीर में रहता है जिसने रिपोर्ट दर्ज कराई की बीती रात 08.00 बजे मोहित नेत्रालय से वापस अपने हास्टल जा रहा था तभी बड़े नहर रोड में राकेश चौरसिया और अखील गढेवाल खड़े थे जो प्रार्थी का रास्ता रोककर पैसों की मांग करने लगे प्रार्थी के द्वारा माना किया गया तो इसके साथ मारपीट कर उसके जेब से 1050/रू लूट कर ले गए है, रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध थाना जांजगीर में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया, विवेचना के दौरान पता चला कि दोनो आरोपी चर्च जांजगीर के पास भागने के फिराक में है, सूचना पर तत्काल जांजगीर पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर प्रार्थी से 1050/ रूपए को लूट करना जुर्म स्वीकार किये आरोपियों के कथन के आधार पर लूट की रकम 1050/रू को बरामद किया गया है। आरोपी राकेश चौरसिया उम्र 23 वर्ष और अखिल गढ़ेवाल उम्र 19 वर्ष दोनो निवासी भाटापारा जांजगीर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया हैं।
उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अशोक वैष्णो, सहायक उप निरी उमेंद मिश्र, प्रधान आरक्षक जितेंद्र परिहार व अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज... मस्तूरी ब्लॉक के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी सहायिका भर्ती....आवेदन 18 मई तक,