क्राइम बिलासपुर

आरोपी पिता ने 5 साल की मासूम बेटी को उतारा मौत के घाट….पानी में डुबाकर की हत्या

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार को लापता हुई पांच साल की बच्ची की लाश मस्तुरी थाना क्षेत्र के एनीकट में मिली है। उक्त मामले में तोरवा पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार तोरवा क्षेत्र में रहने वाली राधिका लहरे ने गुरुवार की रात तोरवा थाने में अपनी पांच साल की बेटी पायल के गायब होने की सूचना दी थी। जिसकी तलाश तोरवा पुलिस कर रही थी। इसी बीच शुक्रवार को मस्तुरी पुलिस से सुचना मिली की एक पांच साल के बच्ची का शव मिला है। जिसकी पहचान राधिका लहरे ने अपने पुत्री के रूप में कर ली। वही पूछताछ में पता चला कि मासूम की मां ने दूसरी शादी की है।

सौतेला पति बच्चों से मारपीट करता था। इसके बाद पुलिस ने पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसमें उसने बेटी की हत्या कर नदी में बहाना स्वीकार कर लिया है। बताया जा रहा है की गुरुवार दोपहर मासूम पड़ोसी के घर टीवी देखने के लिए गई थी। जहा से दोपहर मन्नू अपनी बेटी को बुलाकर ले आया। इसके बाद मासूम नदी में नहाने जाने के लिए बोली तभी मन्नू ने मासूम को नदी नहाने के बहाने ले गया। जहां उसने मासूम को पानी में डुबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसकी लाश को नदी में बहा दिया। किसी को शक ना हो करके घटना को अंजाम देकर वह चुप चाप घर में आकर सो गया था। राधिका काम से जब वापस आई तो वह बच्ची को ढूंढने का ड्रामा करने लगा। वही इस पुरे मामले में आरोपी से पुछताछ जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस,