कोरबा

दो साल पुराने चोरी के प्रकरण में हरदीबाजार पुलिस को मिली सफलता.. दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

दुर्गेश मरावी

कोरबा -: प्रार्थी श्यामू जायसवाल निवासी हरदीबाजार के द्वारा चौकी हरदीबाजार में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 11.05.2020 की रात्रि 11-12 बजे के मध्य सरई सिंगार चौक स्थित प्रार्थी के ऑफिस के सामने इसके ड्राईवर द्वारा ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 एके 4270 को खडी कर खाना खाने चला गया था। प्रार्थी जब रात के समय दीपका से हरदीबाजार वापस आते समय अपने आफिस के पास पहुंचा ही था तब देखा कि इसके आफिस के सामने खडी ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 एके 4270 के बीच मे लगे 02 नग चक्के कोई अज्ञात चोर निकालकर चोरी कर लिया है और प्रार्थी को आते देखकर ऑफिस के सामने से ट्रेलर क्रमांक सीजी 15 सीडब्लू 5971 को चालक द्वारा चालू कर तेजी से भगाने लगा जिसका पीछा कर सरई सिंगार बस्ती के पास उक्त गाडी को रोकने पर सोनू सोनवानी निवासी भलपहरी व बबलू श्रीवास निवासी मुढ़ाली व अन्य को प्रार्थी द्वारा पहचान लिया गया और आरोपीगण प्रार्थी को देखकर मौके पर ट्रेलर को छोड़कर भाग गये, प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 221/2020 धारा 379,34 भादवि. कायम कर विवेचना मे लिया गया दौरान विवेचना के आरोपी सोनू कुमार सोनवानी उर्फ इंदल पिता कन्हैया सोनवानी उम्र 24 वर्ष साकिन भलपहरी चौकी हरदीबाजार जिला कोरबा को दिनांक 18.08.2020 को एवं आरोपी बबलू श्रीवास उर्फ कृष्ण कुमार उर्फ राजेष श्रीवास पिता उमाषंकर श्रीवास ग्राम मुढ़ाली को दिनांक10.08.2021 को गिरफ्तार किया गया था। मामले मे फरार आरोपी सुनील कुमार साहू पिता स्व. श्यामजी साहू उम्र 32 वर्ष साकिन बेलतरा, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर (छ.ग.) दिनांक घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था । दिनांक 27.08.2022 को आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा,नगर पुलिस अधीक्षक दर्री लितेश सिंह द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों को पुराने लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु निर्देषित किया गया है। इसी तारतम्य में हरदीबाजार पुलिस द्वारा घेराबंदी कर आज दिनांक 31.08.2022 के 08ः45 बजे दो वर्ष से फरार प्रकरण के आरोपी सुनील कुमार साहू पिता स्व. श्यामजी साहू उम्र 32 वर्ष साकिन बेलतरा, थाना रतनपुर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- पचपेड़ी में रिश्तों का कत्ल! बाहर जाने से रोकती थी दादी, गुस्से में पोते ने लकड़ी के खुरे... जमीन गिरवी रखने के नाम पर धोखाधड़ी, डेढ़ लाख लेकर मुख्तियारनामा बनवाया और दूसरे को बेच दी एक एकड़ जम... पांच लाख का कर्ज चुकाया, फिर भी पैतृक जमीन पर नजर! सूदखोर प्रॉपर्टी डीलर की धमकी से दहशत में कोटवार,... तिफरा में मकान निर्माण के दौरान चोरी! ठेकेदार के घर से 4.34 लाख रुपये पार, दो युवकों पर FIR VIDEO अनोखा ठगी:- सिम्स में रिश्तेदार बनकर पहुंचा ठग, ब्लड दिलाने के नाम पर वसूले 1200 रुपए; मोबाइल ... रतनपुर में दर्दनाक हादसा: बकरियों के लिए चारा काट रहा 22 वर्षीय युवक आया 33 केवी लाइन की चपेट में, स... आधी रात घर में घुसा चोर, जागा मकान मालिक तो रॉड से किया हमला, खून से लथपथ अस्पताल में भर्ती! सिम्स अस्पताल से उपचार के दौरान घर भागा युवक, सुबह बिगड़ी तबीयत तो फिर पहुंचा अस्पताल, डॉक्टरों ने क... शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्परता! छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आकर्षक साज-सज्जा के साथ सजा पुलिस कल्य... जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ...