गौरेला पेंड्रा मरवाही

शराबी ट्रक चालक ने किसान और दो बैलों को कुचला…बैलों की मौके पर तो, किसान की अस्पताल में मौत

रमेश राजपूत

पेंड्रा – मरवाही – कोटमी के समीपस्थ ग्राम रूमगा में शराब के नशे में धूत ट्रक चालक ने किसान को उसके दो बैलों को रॉन्ग साइड में जाकर कुचल दिया। रूमगा निवासी समयलाल ग्राम रूमगा निवासी खेती का कार्य कर अपने दो बैलों को लेकर खेत से जैसे ही मुख्य मार्ग मनेंद्रगढ़ पेंड्रा रोड सड़क पर आया वैसे ही मनेंद्रगढ़ के तरफ से आ रहे ट्रक क्रमांक एमपी 18 एच 60 15 के चालक ने रॉन्ग साइड में आकर किसान को एवं उसके दो बैलों को कुचल दिया जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया एवं दोनों बैलों की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह का समय होने के कारण किसान ग्रामीण अपना खेती का कार्य कर रहे थे जो घटने की आवाज सुनकर वहां पर इकट्ठा होकर ट्रक को रोके क्योंकि ड्राइवर अत्यधिक शराब के नशे में होने के कारण ठीक से ट्रक को चला नहीं पा रहा था ।

घटना की जानकारी पुलिस चौकी कोटमी को दिया गया जिस उपरांत तत्काल 112 एवं 108 को फोन कर घटनास्थल पर बुलाया गया एवं गंभीर रूप से घायल समय लाल को पेंड्रा इलाज के लिए 112 में ले जाया गया, समय लाल का अत्यधिक खून बहने के कारण और गंभीर चोटें पूरे शरीर में होने के कारण हॉस्पिटल पहुंचने पर डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया जिस पर पंचनामा कर पोस्टमार्टम उपरांत शव को परिजनों को सौंप दिया गया एवं पेंड्रा पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर एवं ट्रक को पेंड्रा थाना ले आई, इस घटना के विरोध में रूमगा के ग्राम वासियों के साथ ही जनप्रतिनिधि रूमगा सरपंच संजय सिंह उपसरपंच भोला नायक के द्वारा इस तरह की घटना कई बार होने के बाद भी पुलिस विभाग द्वारा स्पीड मापी यंत्र एवं शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की जांच करने की मांग किया गया ताकि शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के साथ ही स्पीड ट्रक चालकों के ऊपर कार्यवाही होने से दुर्घटनाओं को रोका जा सके,

कोटमी पुलिस चौकी प्रभारी चंदन सिंह ,सुरेश लकड़ा, अजय सिंह के साथ ही पेंड्रा थाना प्रभारी युवराज तिवारी के काफी समझाइश देने के बाद मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन के उपरांत ग्राम वासियों ने सड़क दुर्घटना के विरोध में चक्का जाम करने का निर्णय स्थगित किया।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...