बिलासपुर

रिटायर्ड बैंक कर्मी हुआ साइबर ठगी का शिकार… इनकम टैक्स रिफंड के नाम पर दिया गया झांसा

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- जिले में साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों के बीच बैंक कर्मी के साथ ठगी का मामला प्रकाश में आया है। जहा आईटी आर रिफंड का झांसा देकर शातिर ठगो ने एसबीआई बैंक के रिटायर्ड सिनियर असिस्टेंट को 59253 रुपए की ठगी की घटना को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार करबला रोड निवासी भरतलाल देवांगन एसबीआई रिटायर्ड कर्मचारी है। जिनके पास 26 अगस्त को 9351592485, 9883031436 नंबर से कॉल आया। जिसमे ठगो ने उनको आयकर वापसी की बात कर अपने झांसे में लिया और एटीएम कार्ड का नंबर पूछ लिया।

जिसके बाद प्रार्थी के बैंक अकाउंट से तीन बार में 59253 रुपए डेबिट हो गए। जिसके बाद प्रार्थी ने लगातार आरोपियों को कॉल करने की कोशिश की लेकिन उनका फोन ही नही लगा। तब जाकर प्रार्थी को अपने साथ हुए ठगी का एहसास हुआ। जिसके बाद उन्होने मामले की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। इधर मामले में आरोपियों के खिलाफ़ मामला दर्ज़ कर पुलिस जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सूने घर को बनाया निशाना...चोरी के बाद लगाई आग, लाखों के जेवर गायब, अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई फांसी...पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा की घटना मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर रतनपुर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश...रामटेकरी मंदिर परिसर में ... दो सगे भाइयों ने किया AC चोरी का खेल....1.5 लाख के माल के साथ दोनो गिरफ्तार, खुड़िया जंगल में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार... 7.33 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, भरोसे का कत्ल... 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रिश्तेदार ने की 90 लाख की ठगी, 23 लाख रुपये, जमीन और वाह... घर में घुसकर नाबालिग बच्चियों को धमकाया... पैसे छीने, तोरवा पुलिस ने दो युवकों पर दर्ज किया मामला, 62 वर्षीय लापता बुजुर्ग की पेड़ से लटकी मिली सड़ी-गली लाश, रतनपुर पुलिस जांच में जुटी दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग... एनटीपीसी सीपत के GEM-2026 का भावपूर्ण समापन...121 बेटियों ने हासिल किया आत्मविश्वास और जीवन कौशल का ...