गौरेला पेंड्रा मरवाही

गणेश विसर्जन के दौरान कॉलेज छात्र की गई जान….गहराई में डूबने से हुई मौत

रमेश राजपूत

पेंड्रा गौरेला मरवाही – मरवाही के रानी दुर्गावती कॉलेज में स्थापित गणेश प्रतिमा के विसर्जन के दौरान आज दोपहर कॉलेज के ही एक छात्र की मौत हो गई, गौरतलब हो कि कोरोना काल के बाद इस वर्ष मरवाही के कॉलेज में गणेश प्रतिमा की स्थापना कॉलेज परिसर में की गई थी जिसका आज विसर्जन किया जा रहा था इस दौरान कॉलेज से मरवाही बस्ती के समीप के कोसमाही तालाब में बी ए अंतिम वर्ष के छात्र राहुल रैदास पिता सुखदास रैदास की मृत्यु हो गई प्रत्यक्षदर्शियों ने जैसा बताया कि राहुल विसर्जन यात्रा के दौरान खूब नाच गाकर आ रहा था और वह तालाब में पहले ही उतर गया था और आगे बढ़ गया था उसकी एक्टिविटी से ऐसा लगा कि वह तैरना जानता है पर वह बीच मे छटपटाने लगा जिसे देखकर कॉलेज के प्राध्यापक नरोत्तम सोनल ने तुरंत छलांग लगा दी और साथ मे कॉलेज के अन्य तैराक छात्र भी कूदे पर इनके उस स्थान पर पहुचते तक राहुल डूब चुका था जिसकी खोज बीन छात्र और प्राध्यापक नरोत्तम सोनल करते रहे आखिर में बी ए फर्स्ट ईयर के छात्र सोहन मरावी ने उसे खोज निकाला बताया जा रहा था कि राहुल विर्सजन के दौरान नाचने गाने में बहुत थक गया था जिसके कारण वह बीच मे पहुँच कर अपने आप को सम्हाल नही पाया मरवाही थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल ने बताया कि उनके द्वारा विसर्जन स्थल में जाने में ली जाने वाली सावधानियो को सभी समितियों को बताया गया था और पुलिस मित्र एवं पुलिस के जवान विभिन्न विसर्जन स्थल में लगे भी हुए है आज की दुर्घटना में मृतक तैरना जानता था या नही इसके बारे में जांच से पता चलेगा ।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...