मस्तूरी

मस्तूरी के कबाड़ी के यहाँ आरपीएफ की रेड…रेलवे का लोहा बरामद…एक पिकअप सहित कबाड़ी और चालक गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – रेसुब पोस्ट बिलासपुर द्वारा रेल सम्पति चोरी के एक कबाड़ी को पकड़ कर हजारो का लोहा पिकप सहित उसके कब्जे से बरामद कर दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली है। इस संबन्ध में अपराध गुप्तचर शाखा बिलासपुर के प्रभारी निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से रेल संपति चोरी की मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना पर अमिय नंदन सिन्हा, महानिरीक्षक रेसुब बिलासपुर एवम ऋषि कुमार शुक्ला वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त बिलासपुर के कुशल दिशा निर्देशन में प्राप्त आदेश रेल सम्पति चोरी के आरोपियों एवं रिसीवरों की धरपकड़ करने के सम्बंध में प्राप्त दिशा निर्देशों की अनुपालना में दिनांक 08 सितंबर 2022 को निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर अपराध गुप्तचर शाखा, रेसुब पोस्ट बिलासपुर निरीक्षक भास्कर सोनी, उप निरीक्षक मनीषा कुमारी मीणा, उप निरी एसके मिज, सउनि एस बी द्विवेदी, सउनि एस के पाडेय एवं आरक्षक अजय यादव के साथ रेल सम्पति चोरी करने वालो एवम रिसीवर कबाड़ीयो के विरुद्ध चेकिंग एवं धरपकड़ के दौरान मस्तूरी कबाड़ी दुकान संचालक कबाड़ी आशीष पाण्डेय उर्फ डब्बू पाण्डेय पिता स्व रविशंकर पाण्डेय उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम पंचायत भवन मस्तूरी के पास, मस्तूरी थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर (छ.ग ) एवं उसके गाड़ी के चालक अजय बंजारे वल्द दिनेश बंजारें उम्र 24 वर्ष निवासी गाँव किशनपुर थाना जरहाँगाँव जिला मुगेली (छ.ग ) को एक पिक अप लोड जिसमे चोरित रेल सम्पति क्रमश मालगाड़ी बीसीएन मे लगने वाले लोहे की चादर विभिन्न साईज की 12 नग वजन लगभग 250 किलोग्राम, 03 नग स्पेशल बेयरिंग प्लेट, एक नग टाईबार, एक नग स्टेश लिमिट बोर्ड तथा 22 नग पेंड्राल क्लिप के साथ पकडे गए, आरोपियों को जप्त शुदा सम्पति के साथ रेसुब पोस्ट बिलासपुर आये, जहाँ दोनो आरोपीयो के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही करते हुए पोस्ट केस न 45/2022 धारा 3(a) RP(UP) एक्ट दिनांक 08.09.2022 दर्ज किया गया। मामले में जप्तशुदा सम्पति की कुल कीमत 8,500 रुपये है,!उक्त आरोपियों को दिनांक 09.09.20211 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया । रेसुब बिलासपुर की सँयुक्त टीम की कार्यवाही से रेल संपति चोरी करने वाले कबाड़ियों में हड़कंप मच गया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला,