बिलासपुर

रेलवे स्टेशन में जारी है सघन जांच कार्रवाई…आरपीएफ ने 8 लाख नकद सहित चांदी के आभूषण किये जब्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर अन्य जिले एवं राज्यों से आने वाले अवैध नकद और सामग्री जब्ती कर लगातार कार्रवाई की जारी है। आरपीएफ द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन बिलासपुर से संदिग्धों की जांच कर उनसे लगभग 8 लाख कैश एवं चांदी के आभूषण जब्त किये। कार्रवाई के क्रम में भाटापारा निवासी अशोक अग्रवाल से 3 लाख 42 हजार रूपये नगद मिले। उनसे पूछताछ करने पर उनके द्वारा इन रूपयों के संबंध में किसी भी प्रकार की सही जानकारी नहीं दी गई। इसी प्रकार महाराष्ट्र के ओमप्रकाश बिश्नोई से 3 लाख रूपये नकद एवं जिले के करहीपारा निरतू निवासी रोहित कुमार लोनिया से 1 लाख 50 हजार एवं 967 ग्राम चांदी के आभूषण जब्त किये गये। आरपीएफ की टीम ने सभी प्रकरणों को एफएसटी टीम को कार्रवाई के लिए सौंपा है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर- रतनपुर हाइवे पर अंधेरे में सड़क पर खड़ी ट्रक बनी काल... पीछे जा घुसी बाइक, चालक की मौत, सा... उधारी के विवाद में पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या...पुलिस ट्रेकर डॉग ‘गब्बर’ ने पहुँचाया मुख्य आरोपी ... बिलासपुर: चलती बाइक से मोबाइल झपटकर फरार हुए दो बदमाश... तारबाहर में दिनदहाड़े वारदात, रिटायर्ड शिक्षक दंपती के घर चोरी...लाखों के सोने-चांदी के जेवर समेट ले गए चोर, फ्रिज में रखे गुलाब ज... मेहनत, ईमानदारी और बेहतर प्रबंधन का कमाल, एमपी-छत्तीसगढ़ में अव्वल बिलासपुर पुलिस पेट्रोल पंप, 59 कर... बिलासपुर:- महिला से मारपीट के बाद दबंगई की हद पार, समझाइश देने पहुंची डायल 112 पुलिस पर कुल्हाड़ी से... बिजली की शिकायतों पर चलेगा विशेष अभियान..सड़क मरम्मत में तेजी लाने कलेक्टर के सख्त निर्देश, टीएल बैठ... सरपंच के दरवाजे पर पिता को टंगिया से काट डाला! शराब के नशे में बेटे ने पार की हैवानियत की हद बिलासपुर:- महिला से मारपीट के बाद दबंगई की हद पार, समझाइश देने पहुंची डायल 112 पुलिस पर कुल्हाड़ी से... जन्मदिन पर मां महामाया के दरबार पहुंचे डिप्टी सीएम अरुण साव... कार्यकर्ताओं ने फलों से तौलकर किया भव...