मस्तूरी

सरकार के खिलाफ भाजपा ने किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन, 7 सूत्रीय मांगों को लेकर एकत्र हुए किसान

उदय सिंह

मस्तूरी – विकासखंड के जोंधरा चौक में बुधवार को भाजपा ने सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस के वादा खिलाफी के लिए प्रदर्शन किया।

इस दौरान भाजपा ने कांग्रेसी सरकार पर आरोप लगाया कि धान खरीदी के लिए

प्रति क्विंटल 2500 रुपए देने का वादा किया गया था लेकिन नहीं दिया जा रहा है, पिछले साल का बकाया किस्त अब तक किसानों को नहीं मिल पाया है साथ ही किसानों की गिरदावरी में रकबा की कटौती कर दिया गया है

जिससे सैकड़ों किसानों के धान बेचने के लिए रकबा कम कर दिया गया है जिससे किसानों के सामने एक बड़ी चुनौती सामने आ गई है साथ ही धान खरीदी केंद्र में बारदानों की कमी से वर्तमान में कई केंद्रों में धान खरीदी नहीं हो पा रही है।

भाजपा के इस एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में मस्तूरी विधायक डॉ कृष्ण मूर्ति बांधी सहित मस्तूरी क्षेत्र से सैकड़ो किसान उपस्थित रहे, जहाँ सभी ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर आवाज उठाई,

धरना स्थल पर ही किसानों ने भाजपा पार्टी पदाधिकारियों को रकबा में कटौती के लिए आवेदन देकर रकबा को पूर्व की तरह यथावत करने के लिए निवेदन किया गया।

साथ ही भाजपाइयों ने सरकार के खिलाफ मस्तूरी एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...