बिलासपुर

VIDEO : महंगी कार में डीजल चोरी करने पहुंचे डीजल चोर, असफल होने पर मारपीट कर ट्रेलर में की तोड़फोड़, भागने से पहले ही लोगो ने करदी जमकर धुनाई..

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – चोरी ऊपर से सीना जोरी करना डीजल चोर गिरोह को भारी पड़ गया। जहां ट्रक चालकों और स्थानीय लोगों ने उनकी जमकर धुनाई कर उन्हे स्थानीय पुलिस को सुपुर्द कर दिया। यह पूरा मामला सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत यादव ढाबा के पास का है। जहां बीती रात ब्रेजा कार क्रमांक सीजी 10 बीबी8396 में सोनू यादव, यश शर्मा, भोला साहू और साहिद डीजल चोरी करने कि मंशा से यादव ढाबा के पास खड़ी ट्रेलर सी जी 10 बी एल 7009 में डीजल चोरी का प्रयास करने लगे। तभी ट्रेलर का ड्राइवर सद्दाम खान को इसकी भनक लग गई। जब उसने डीजल चोरी करने से मना किया तो आरोपियों ने उसे गाली देते हुए चुप चाप बैठने धमकाने लगे, इतने में आवाज सुनकर ढाबा के कुछ लोग वहा पहुचे जिसे देख डीजल चोर वहा से भाग निकले।

बात यही नही रुकी उन्होंने ढाबा के थोड़ी दूर में खड़े ट्रेलर क्रमांक सी जी 04 एमआर 7668 और ट्रेलर क्रमांक सी जी 04 एम बी 2957 में भी चोरी के असफल प्रयास के बाद उन्होंने ट्रेलर चालक राकेश साहू और कृपालू वर्मा के साथ मारपीट की। जिसके बाद वह पुन: यादव ढाबे के पास खड़े ट्रेलर के पास पहुंचे और उसमे तोड़ फोड़ करने लगे। जिसके बाद आसपास के ट्रेलर चालक और वहा मौजूद लोगो ने इकट्ठे होकर डीजल चोरी करने आए आरोपियों को पकड़ कर उनकी जमकर धुनाई की। और उनके कार पर भी तोड़ फोड़ कर अपना गुस्सा निकाला। जिसके बाद आरोपियों और डब्बे से भरी कार को सकरी पुलिस को सुपुर्द का कर दिया। इधर मामले में सकरी पुलिस ने दोनों पक्षों का बयान दर्ज कर मामले कि जांच शुरू कर दी है। वही आरोपियों को अपने हिरासत में ले लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि...