छत्तीसगढ़मस्तूरी

जयराम नगर में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन, महागठबंधन की निकाली हवा

कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी संख्या में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया

ठा. उदय सिंह

विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद निराशा को झाड़ पोंछकर एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के नेता मैदान में उतर चुके हैं। एक ही दिन में लगातार सभाए लेकर कार्यकर्ताओं के साथ मतदाताओं को भी जागृत किया जा रहा है। इसी सिलसिले में शुक्रवार को मस्तूरी विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन जयरामनगर मंडी परिसर में हुआ। यहां पार्टी के सभी बड़े नेता मौजूद रहे। क्लस्टर प्रभारी अमर अग्रवाल ने इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की प्रदेश की कांग्रेस सरकार की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है। शराबबंदी के नाम पर सरकार बनाने के बाद अब शराब बंदी का कोई इरादा नहीं दिखा रही है। उल्टे शराब की कीमतें बढ़ाई जा रही है। केवल 70 दिनों में ही 12000 करोड रुपए का कर्जा लेकर प्रदेश की सरकार ने बता दिया कि सत्ता कैसे ना समझो के हाथ दे दी गई है ।

प्रदेश दिवालिया होने की ओर तेजी से बढ़ रहा है । हर तरफ अराजकता की स्थिति है । हालात ऐसे बन चुके हैं कि कर्मचारियों को वेतन देने तक के लाले पड़ रहे हैं और ऐसा सिर्फ दो ढाई महीनों में ही हो चुका है। अगर इन्हीं के हाथ केंद्र की सत्ता एक बार फिर आती है तो पूरे देश में इसी तरह तबाही मच जाएगी। इस दौरान कृष्णमूर्ति बांधी, जांजगीर विधायक नारायण चंदेल सांसद प्रत्यासी अरुण साव मल्हार नगर पंचायत अध्यक्ष ठा. सुरेन्द्र सिंह क्षत्री आदि नेताओं ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कैडर बेस पार्टी है और यहां ही संभव है कि एक मामूली से मामुली कार्यकर्ता मंत्री, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री भी बन सकता है। उन्होंने कांग्रेस में परिवारवाद और वंशवाद पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस एक ही परिवार के 4 लोगों की पार्टी बन कर रह गई है । पार्टी के बुजुर्ग नेता दशकों से पार्टी की सेवा कर रहे हैं लेकिन फिर भी अध्यक्ष से लेकर प्रधानमंत्री बनने का हक सिर्फ एक ही परिवार के सदस्यों को हासिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 5 सालों में देश को कहां से कहां तक पहुंचाया । विदेशों में देश का मान किस तरह बढ़ाया ,प्रधानमंत्री की आर्थिक नीतियां किस तरह भविष्य के लिए देश के लिए हितकारी है। इन सब बातों को मतदाताओं तक पहुंचाने की बात कार्यकर्ताओं से कही गई मस्तूरी विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी संख्या में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि...