जांजगीर चाँपा

गर्मी से बेहाल ग्रामीण सो रहा था घर के बाहर…देर रात कुल्हाड़ी मारकर हुई हत्या, क्षेत्र में मची सनसनी

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढाबाडीह में घर के बाहर सो रहे एक अधेड़ की टांगी से हमला कर बेदर्दी से हत्या कर दी गई है, सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है, मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम भी बुलाई गई थी, मिली जानकारी के अनुसार ढाबाडीह निवासी श्रवण कुमार कुर्रे पिता बत्तू लाल उम्र 50 साल देर रात घर के बाहर सो रहा था, इसी दौरान किसी ने धारदार टांगी से उसके सिर पर वार कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बेदर्दी से की गई हत्या का अंदाज़ा दीवाल पर पड़े खून के छीटे से लगाया जा सकता है, जानकारी के अनुसार मृतक अपने परिवार के साथ बिलासपुर में काम करते थे, रक्षाबंधन के लिए घर आए थे मृतक की पत्नी अपने छोटे बेटे के साथ पचपेड़ी थाना क्षेत्र अपने मायके ग्राम विद्याडीह (टांगर )गई हुई थी, जबकि उसका बड़ा बेटा दोस्त के साथ रहौद गया हुआ था, रात लगभग 3 बजे जब वह घर आया तो देखा की घर के बाहर उसके पिता की लहूलुहान लाश पड़ी हुई थी, जिसकी सूचना उसने गाँव के अन्य लोगों को दी, जिसके बाद यह खबर गाँव में आग की तरह फ़ैल गई,

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है, इस दौरान मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम भी बुलाई गई थी, जिसकी निशानदेही पर जल्द ही हत्या का खुलासा हो पाएगा, आपको बता दें की शुक्रवार की रात 10 बजे से बिजली बंद थी जो रात लगभग 1:30 के आसपास आई, गर्मी और उमस होने की वजह से क्षेत्र के अधिकांश लोग घर के बाहर ही सो रहे थे| यही सडकों पर बैठे थे, वही रात 3 बजे के आसपास उसका बेटा घर पहुंचा था इसी बीच उसकी हत्या होने की संभावना जताई जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...