निगम

स्वच्छता और वाटर हार्वेस्टिंग पर स्कूल-कालेज में हुआ कार्यक्रम

डेस्क

बिलासपुर स्मार्ट सिटी और राष्ट्रीय सेवा योजना ने मिलकर शहर के अलग-अलग स्कूल तथा कालेज में साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट और वाटर हार्वेस्टिंग पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान मार्गदर्शन देने नगर निगम के उपायुक्त खजांची कुम्हार विशेष रूप से उपस्थित रहें।शहर को स्वच्छ बनाने में आमजन की सहभागिता और गिरते भू जल के स्तर को संतुलित करने के उद्देश्य से ननि,स्मार्ट सिटी और एनएसएस की टीम द्वारा स्कूली तथा कालेज के छात्रों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान शहर के शासकीय बिलासा कन्या महाविद्यालय, ई.राघवेंद्र राव महाविद्यालय,डीपी विप्र महाविद्यालय शासकीय मल्टीपरपज़ स्कूल तथा महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल,राजेंद्र नगर शासकीय स्कूल, मिशन स्कूल में निगम की टीम पहुंची।

इस दौरान उपायुक्त खजांची कुम्हार एवं विशेषज्ञों द्वारा छात्र-छात्राओं को गीला-सूखा कचरा और वाटर हार्वेस्टिंग पर प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर श्री कुम्हार ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अस्वच्छता के खिलाफ इस जंग को हम तब तक नहीं जीत सकते जब तक इसमें आमजन की सहभागिता ना हों, इसलिए आप सभी छात्र-छात्राएं इस अभियान के साथ जुड़े और लोगों को जागरूक करते हुए अपने शहर को आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण में नंबर वन बनाने में अपनी सहभागिता दें। इसके अलावा श्री कुम्हार ने वर्तमान में वाटर हार्वेस्टिंग की आवश्यकता और उपयोगिता पर भी छात्रों को संबोधित किए।आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण में शहर को बेहतर स्थान दिलाने के लिए नगर निगम और स्मार्ट सिटी की टीम ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी तारतम्य में आज कार्यक्रम आयोजित किया गया.इस दौरान छात्र-छात्राओं ने गीला-सूखा कचरे के पृथककरण विधि और होम कंपोस्टिंग के बारे में जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं के अलावा प्राचार्य तथा शिक्षक उपस्थित रहें।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि...