मस्तूरी

मस्तूरी: चोरी हुई मूर्ति भाँवर गणेश प्रतिमा के घटनास्थल से 100 मीटर की दूरी पर मिले अवशेष… पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

मस्तूरी –थाना क्षेत्र के ग्राम पाली(इटवा) में बीते माह 26 तारिक को चोरी हुई भाँवर गणेश (गरुण) की मूर्ति की घटनास्थल से करीब 100 मीटर के आसपास अरपा नदी के किनारे छोटे से दुकड़े के रूप में अवशेष मिला है।

मिली जानकारी के अनुसार बीते माह 26 अगस्त को पाली (इंटवा) में स्थित भाँवर गणेश (गरूण) की काले ग्रेनाइट की मूर्ति को पुजारी को अज्ञात 4 लोगों ने कट्टे की नोक पर बंधक बना

पूरे चेहरे पर सेलो टेप चिपका कर भाँवर गणेश की मंदिर की चाबी को छीनकर उक्त अज्ञात लोगों द्वारा मंदिर का ताला खोलकर भावँर गणेश की मूर्ति को तोड़कर चोरी कर लिया गया था। जिसकी खोजबीन में पुलिस लगी हुई थी।

आज सुबह गाँव के पास ही स्थित अरपा नदी में गांव का ही ग्रामीण मनोज चन्द्रा पिता चन्दूलाल चन्द्रा उम्र 22 वर्ष नहाने गए हुए थे। तभी उन्होंने नदी के किनारे देखा कि एक छोटा सा पत्थर रास्ते मे पड़ा हुआ है और चमक रहा है।

जिसके बाद उन्होने उस चमकदार पत्थर को नदी में धोकर देखा जिसके बाद उसमे उक्त मूर्ति की आकृतिया नजर आने लगी। जिसके बाद अन्य ग्रामीणों को भी इसकी जानकारी दी।

जिसके बाद पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुँची पुलिस ने आसपास और अवशेषो की खोजबीन शुरू कर दी है साथ ही बिलासपुर से खोजबीन हेतु डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया है।

भगवान भाँवर गणेश मूर्ति की लाखो में है कीमत

भगवान भाँवर गणेश की मूर्ति काले ग्रेनाइट की करीब 3 फिट के आसपास थी वही वजन करीब 65 किलो के आसपास आंकी गई थी जिसकी अंतराष्ट्रीय बाजार में लाखों की कीमत की बताई जा रही है। चोरी गए मूर्ति की 27 दिन बाद घटनास्थल से 100 मीटर की दूरी में अवशेष मिलना स्थानीय लोग के इस मामले में संलिप्तता को बल दे रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर- रतनपुर हाइवे पर अंधेरे में सड़क पर खड़ी ट्रक बनी काल... पीछे जा घुसी बाइक, चालक की मौत, सा... उधारी के विवाद में पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या...पुलिस ट्रेकर डॉग ‘गब्बर’ ने पहुँचाया मुख्य आरोपी ... बिलासपुर: चलती बाइक से मोबाइल झपटकर फरार हुए दो बदमाश... तारबाहर में दिनदहाड़े वारदात, रिटायर्ड शिक्षक दंपती के घर चोरी...लाखों के सोने-चांदी के जेवर समेट ले गए चोर, फ्रिज में रखे गुलाब ज... मेहनत, ईमानदारी और बेहतर प्रबंधन का कमाल, एमपी-छत्तीसगढ़ में अव्वल बिलासपुर पुलिस पेट्रोल पंप, 59 कर... बिलासपुर:- महिला से मारपीट के बाद दबंगई की हद पार, समझाइश देने पहुंची डायल 112 पुलिस पर कुल्हाड़ी से... बिजली की शिकायतों पर चलेगा विशेष अभियान..सड़क मरम्मत में तेजी लाने कलेक्टर के सख्त निर्देश, टीएल बैठ... सरपंच के दरवाजे पर पिता को टंगिया से काट डाला! शराब के नशे में बेटे ने पार की हैवानियत की हद बिलासपुर:- महिला से मारपीट के बाद दबंगई की हद पार, समझाइश देने पहुंची डायल 112 पुलिस पर कुल्हाड़ी से... जन्मदिन पर मां महामाया के दरबार पहुंचे डिप्टी सीएम अरुण साव... कार्यकर्ताओं ने फलों से तौलकर किया भव...