बिलासपुर

अवैध शराब और गाँजे के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार.. तोरवा पुलिस ने की घेराबंदी, कब्जे से 33 लीटर कच्ची शराब और 10 किलो गाँजा जब्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में निजात अभियान के तहत रविवार को तोरवा पुलिस ने घेराबंदी कार्रवाई की, जिसमें 4 आरोपी अवैध शराब और गाँजे का कारोबार करते पकड़े गए जिनके कब्जे से 33.500 लीटर कच्ची शराब और 10 किलो 200 गाँजा जब्त किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तोरवा पुल के नीचे घेराबंदी की जहाँ गोविंदा विश्वकर्मा पिता प्रमोद विश्वकर्मा उम्र 20 साल पता लालखदान उधोनगर को एक एक्टिवा और 17.280 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया,

वही उसी जगह पर भूपेंद्र चौहान पिता अजय चौहान उम्र 20 साल परियापारा लालखदान और नवीन वस्त्रकार पिता संतोष वस्त्रकार उम्र 20 साल लालखदान को पकड़ा जिनके कब्जे से 16.200 लीटर कच्ची शराब को जब्त किया गया है।

इसी तरह आरपीएफ कॉलोनी पानी टंकी के पास अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री हेतू ग्राहक की तलाश कर रहे विजय मुकुंद वाहने पिता मुकुंद राव वाहने उम्र 39 साल निवासी नागपुर महाराष्ट्र को पकड़ा गया है जिसके कब्जे से 10.250 किलोग्राम गाँजा जब्त किया गया है, मामलों में पुलिस ने आबकारी एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर, प्रधान आरक्षक किशन लाल नवरंग प्रधान आरक्षक साहेब अली, आर. अशोक चंद्राकर लक्ष्मी कश्यप , मुपेंद्र सिंह सहित स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर- रतनपुर हाइवे पर अंधेरे में सड़क पर खड़ी ट्रक बनी काल... पीछे जा घुसी बाइक, चालक की मौत, सा... उधारी के विवाद में पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या...पुलिस ट्रेकर डॉग ‘गब्बर’ ने पहुँचाया मुख्य आरोपी ... बिलासपुर: चलती बाइक से मोबाइल झपटकर फरार हुए दो बदमाश... तारबाहर में दिनदहाड़े वारदात, रिटायर्ड शिक्षक दंपती के घर चोरी...लाखों के सोने-चांदी के जेवर समेट ले गए चोर, फ्रिज में रखे गुलाब ज... मेहनत, ईमानदारी और बेहतर प्रबंधन का कमाल, एमपी-छत्तीसगढ़ में अव्वल बिलासपुर पुलिस पेट्रोल पंप, 59 कर... बिलासपुर:- महिला से मारपीट के बाद दबंगई की हद पार, समझाइश देने पहुंची डायल 112 पुलिस पर कुल्हाड़ी से... बिजली की शिकायतों पर चलेगा विशेष अभियान..सड़क मरम्मत में तेजी लाने कलेक्टर के सख्त निर्देश, टीएल बैठ... सरपंच के दरवाजे पर पिता को टंगिया से काट डाला! शराब के नशे में बेटे ने पार की हैवानियत की हद बिलासपुर:- महिला से मारपीट के बाद दबंगई की हद पार, समझाइश देने पहुंची डायल 112 पुलिस पर कुल्हाड़ी से... जन्मदिन पर मां महामाया के दरबार पहुंचे डिप्टी सीएम अरुण साव... कार्यकर्ताओं ने फलों से तौलकर किया भव...