बिलासपुर

गांव से छुट्टी मनाकर लौट रहे सीआरपीएफ जवान की लालखदान ओवरब्रिज के पास सड़क हादसे में मौत…साथी घायल

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत लालखदान ओवरब्रिज के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सीआरपीएफ के जवान की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार परिचित गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ, जिसके बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान कोरबा जिले के हरदीबाजार अंतर्गत जोरहाडबरी निवासी मनीष कुमार आदिले के रूप में हुई है। वे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में जवान थे और वर्तमान में उनकी पोस्टिंग श्रीनगर में थी।

कुछ दिन पहले वे छुट्टियों पर अपने गृहग्राम आए थे। मनीष का एक मकान बिलासपुर में भी है, जहां उनका परिवार निवास करता है।गुरुवार को मनीष कुमार आदिले बाबा गुरु घासीदास की जयंती के अवसर पर अपने गृहग्राम गए थे। जयंती कार्यक्रम के बाद देर रात वे अपने परिचित उदय पाल ओगरे के साथ बाइक से बिलासपुर लौट रहे थे। रात करीब तीन बजे जब वे लालखदान ओवरब्रिज के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक से उछलकर सड़क पर गिर पड़े।

मनीष के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई, जबकि उदय पाल ओगरे को गंभीर चोटें आई हैं। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही तोरवा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिन्हें लेकर परिजन गृहग्राम रवाना हुए, जहां अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और दुर्घटनाकारित वाहन की पहचान कर चालक की तलाश में जुटी हुई है। इस घटना से जवान के परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...