कोटा

रिटायर्ड शाखा बैंक प्रबंधक हुआ धोखाधड़ी का शिकार…परिचित ने लगाया 1 करोड़ 72 लाख का चूना

रमेश राजपूत

कोटा- न्यायधानी से लगे कोटा ब्लॉक में रिटायर्ड शाखा प्रबंधक के साथ 1 करोड़ 72 लाख की ठगी का मामला सामने आए हैं जिसमें प्रार्थी ने कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले आरोपी के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है घटना को लेकर कोटा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार मस्जिदपारा कोटा निवासी रतनलाल पाण्डेय को-आपरेटिव बैंक से शाखा प्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त हो चुके है। सेवानिवृत्त होने के बाद मस्जिदपारा कोटा निवासी विनय तिवारी ने प्रार्थी को अपने झांसे में लिया। जहा आरोपी ने पैसे डबल करने का झांसा देकर ठगी की घटना को अंजाम दिया है। प्रार्थी के मुताबिक वनविभाग में फोरेस्टर के पद में पदस्थ बताते हुए और दुसरे शासकीय विभाग मे सरकारी ठेके के साथ साथ बिलडींग मटेरियल के बिजनेस में काफी मुनाफा होने की बात करते हुए आरोपी ने प्रार्थी से पैसे दुगने होने का प्रलोभन देकर 2017 से 2021 के बीच एक करोड़ 72 लाख रुपए ले लिया।

इस बीच आवेदक को अभियुक्त ने रकम लेते समय 29/09/2021 को 50 रुपये के स्टाम्प पेपर में गवाहों के समक्ष लिखकर दिया था की वह 2 माह के भीतर आवेदक को रकम लौटा देगा। जब निर्धारित तिथि तक आरोपी ने पैसे की वापसी नही की तो प्रार्थी ने आरोपी को पैसे देने दबाव बनाया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दे दी। जिसके बाद प्रार्थी ने घटना की शिकायत कोटा थाने में दर्ज कराई है। ठगी के इतने बड़े मामले में कोटा पुलिस की कार्यवाही पर सभी की निगाहे टिकी है। बाहर हाल मामले में पुलिसिया जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...