रतनपुर

शासकीय महामाया कॉलेज में स्वच्छ,हरित परिसर एवं पर्यावरण संरक्षण पर कार्यशाला का आयोजन..

जुगनू तंबोली

रतनपुर – महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद,हैदराबाद द्वारा बिलासपुर जिले हेतु नियुक्त किए गए नोडल अधिकारी एन.के.पुरले,सहायक प्राध्यापक,भौतिक शास्त्र,विज्ञान महा.मुंगेली ने 7.10.2022 को महाविद्यालय में आयोजित कार्यशाला में बताया कि शिक्षक,विद्यार्थी मिलकर अपने परिसर को,गोद गांव को पर्यावरण संरक्षण के अनुकूल रखने हेतु पौधारोपण,जल एवं विद्युत उर्जा संरक्षण,वर्षा जल संचयन प्रणाली,अपशिष्ट प्रबंधन,जल प्रबंधन,स्वच्छता के लिए कार्य करेंगे तो हम स्वच्छ वातावरण में रहते हुए स्वस्थ रहेंगे।

श्री पुरले ने महाविद्यालय के प्राध्यापक डा.राजकुमार सचदेव एवं एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी प्रो.देवलाल उइके के साथ परिसर का भ्रमण कर अपशिष्ट प्रबंधन,हरित परिसर,वर्षा जल संचयन प्रणाली को देखकर महाविद्यालय प्रशासन,शिक्षकों और विद्यार्थियों की सराहना की।

कार्यशाला के संयोजक प्रो.शिवशंकर पांडेय ने बताया कि महाविद्यालय को गत वर्ष उक्त संस्थान से ग्रीन चैंपियनशिप अवार्ड प्राप्त हुआ था,हम पुनः निरंतर अपने परिसर को स्वच्छ रखने हेतु प्रयासरत हैं।प्राचार्य डा.ए के लहरें ने सभी से स्वच्छ परिसर स्थित परिसर के लिए कार्य की अपेक्षा करते हुए कहा कि हमें अपनी टीम बनाकर संस्थान की अपेक्षानुसार कार्य करना है। कार्यशाला में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक,अधिकारी एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
काले कागज को केमिकल से नोट बनाने का झांसा...50 हजार की ठगी से पहले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार बिलासपुर:- मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार, मचा बवाल; शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस "मासूम से हैवानियत! विरोध करने पर टांगी से जानलेवा हमला, खून से सनी टांगी सहित दरिंदा गिरफ्तार, भेजा... रतनपुर:- मंदिर में पूजा-पाठ के बाद वृद्ध ने दी जान, रतनपुर के गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में फांसी ल... हैवानियत की हद: मां की अस्मत लूटने के बाद 10 माह की मासूम की भी ली जान... 21 दिन बाद डबल मर्डर की गु... सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म...24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार रात के अंधेरे में ट्रकों का डीजल उड़ाने वाला गैंग बेनकाब, खरीदार समेत 3 गिरफ्तार; बोलेरो और औजार जब्... कई साल से फरार 5 हजार का इनामी चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार...मल्हार पुलिस को बड़ी सफलता रेकी पूरी, हथियार तैयार... कल्याण ज्वेलर्स में करोड़ों की डकैती से पहले पुलिस का प्रहार, दिल्ली-बिहा... 90 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा: सोना नवनीकरण और लोन अवधि बढ़ाने का झांसा देकर ठगे लाखों, महिला समेत 3 ...