कोरबा

नशीली दवाईयो का कारोबार करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से 432 नग नशीली टेबलेट जब्त

दुर्गेश मरावी

कोरबा/हरदीबाजार :- पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रोबिनसन गुड़िया (भा.पु.से.) द्वारा निजात अभियान के तहत गांजा, नशीली दवाइयों व अवैध शराब पर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चौकी हरदीबाजार क्षेत्र में से नशीली दवाईयो की बिक्री करने वालों पर कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 06.11.2022 को जरिये मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि एक काले रंग की सोल्ड पल्सर मोटर सायकल में 03 व्यक्ति नशीली टेबलेट रखकर बिक्री करने के लिए कुसमुण्डा से हरदीबाजार होते हुए पाली की ओर जाने वाले हैं सूचना पर ग्राम रलिया नर्सरी के पास मेन रोड पर जाकर नाकेबंदी कर घेराबंदी किया गया कुछ देर पष्चात् ग्राम रलिया की ओर से एक बजाज पल्सर सोल्ड मोटर सायकल में 03 लोग आते दिखे जिन्हे रोकने पर मोटर सायकल से एक व्यक्ति घनी झाड़ियों का फायदा उठाकर पुलिस को देखकर मोटर सायकल व अपने दोनों साथी को छोड़कर नर्सरी की ओर भाग गया,दो व्यक्तियों को दौड़ाकर पकड़ा गया जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम क्रमषः 01. विमल सागर पिता स्व. सीमांचल सागर उम्र 23 वर्ष निवासी एम 1093 चुनचुनी कालोनी थाना कुसमुण्डा जिला कोरबा तथा 02. दीपक आर्मो पिता स्व. बाला सिंह आर्मो उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम सीस थाना रतनपुर जिला बिलासपुर बताये हैं। भागने वाले व्यक्ति का नाम प्रकाश साहनी निवासी कुसमुण्डा बताये। जिनके मोटर सायकल बजाज पल्सर सोल्ड की तलाशी लेने पर मोटर सायकल के सीट के नीचे से कुल 54 स्ट्रीप spasx plus tablet जिसमें प्रत्येक में 08-08 नग नशीली टेबलेट कुल 432 नग नशीली टेबलेट मिली, उक्त नषीली टेबलेट एवं सोल्ड पलसर मोटसर सायकल को आरोपियों के कब्जे से बरामद किया गया। आरोपियों का कृत्य धारा सदर 21, 22 एनडीपीएस एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 596/2022 धारा 21, 22 एनडीपीएस एक्ट कायम कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायायिक हिरासत में भेजा गया। प्रकरण के फरार आरोपी का तलाश किया जा रहा है । उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक मयंक मिश्रा चौकी प्रभारी हरदीबाजार, सउनि. विजय सिंह,प्र आर ओमप्रकाश डिकसेना,आरक्षक संजय चन्द्रा,आरक्षक प्रवीण राजवाड़े, आरक्षक कमल कैवर्त, आरक्षक गौतम पटेल, आरक्षक गौकरण श्याम का महत्वपूर्ण भूमिका रही

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर में दर्दनाक हादसा: बकरियों के लिए चारा काट रहा 22 वर्षीय युवक आया 33 केवी लाइन की चपेट में, स... आधी रात घर में घुसा चोर, जागा मकान मालिक तो रॉड से किया हमला, खून से लथपथ अस्पताल में भर्ती! सिम्स अस्पताल से उपचार के दौरान घर भागा युवक, सुबह बिगड़ी तबीयत तो फिर पहुंचा अस्पताल, डॉक्टरों ने क... शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्परता! छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आकर्षक साज-सज्जा के साथ सजा पुलिस कल्य... जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे... बिलासपुर: पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का सख्त रुख, 259 को अल्टीमेटम… तत्काल काम पर लौटें, नहीं तो... लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन... चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से फसलें तबाह, नुकसान का आकलन करने खेतों में उतरीं कृषि विभाग और बीमा कंपनी क...