मस्तूरी

नेशनल हाइवे 49 पर दो सड़क दुर्घटनाएँ… ट्रक जा घुसी खड़ी हाइवा में चालक की मौत, वही पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी

उदय सिंह

मस्तुरी- नेशनल हाईवे 49 पर आज सुबह सुबह तड़के 5:00 बजे के आसपास दो घटनाएं घटी जिसमें एक ट्रेलर नए बने फोर लाइन रोड पर राइस मिल के पास खड़ी हाईवा से जा टकराई जिसमें चालक ड्राइविंग सीट पर ही दबने की वजह से दम तोड़ दिया है दूसरी घटना भदौरा के आसपास हुई जिसमें सब्जी मंडी से सब्जी लेकर आ रही पिकअप क्रमांक सीजी 12 बीए 4313 डिवाइडर से जा टकराई हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है पर पिकअप पलट गई जिसके वजह से सारी सब्जियां रोड में ही बिखर गई।

चश्मदीदों के अनुसार पिकअप का ड्राइवर गाड़ी चलाते हुए सो गया था जिसके वजह से गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई और पलट गई। इसी तरह ट्रक क्रमांक RJ 17 GA 6877 ट्रेलर के दूसरे ड्राइवर ने बताया कि वह राजस्थान के रहने वाले हैं और दोनों ही ड्राइवर हैं।

और झपकी लगने की वजह से गाड़ी अनियंत्रित होकर खड़ी हाईवा से जाकर टकरा गई और एक ड्राइवर की मौत हो गई। फिलहाल मृत ड्राइवर के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है वही पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत... रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब