छत्तीसगढ़बिलासपुर

मंगलवार को मुख्यमंत्री की मौजूदगी में अटल भरेंगे परचा, लगातार धुआंधार प्रचार कर रहे कांग्रेस प्रत्याशी

लालबहादुर शास्त्री स्कूल के मैदान में सभा को संबोधित करेंगे, इसके बाद दोपहर एक बजे नामांकन रैली के रूप में कलेक्टोरेट तक आयेंगे, जहाँ लोकसभा प्रत्याशी के साथ नामांकन दाखिल करेंगे

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को बिलासपुर के लोकसभा प्रत्याशी अटल की नामांकन रैली में शामिल होंगे | उनके साथ राज्य मंत्री मंडल में वरिष्ठ मंत्री टी.एस.सिंहदेव, डॉ. शिव डहरीया, प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे, वरिष्ठ विधायक अमरजीत भगत शामिल होंगे | इससे पूर्व लालबहादुर शास्त्री स्कूल के मैदान में सभा को संबोधित करेंगे, इसके बाद दोपहर एक बजे नामांकन रैली के रूप में कलेक्टोरेट तक आयेंगे, जहाँ लोकसभा प्रत्याशी के साथ नामांकन दाखिल करेंगे |

सोमवार को लोकसभा प्रत्याशी अटल पेंड्रा, केन्दा, खोंगसरा, के जनसंपर्क तथा बैठकों में शामिल हुए,
गौरेला-पेंड्रा में विकास की असीम संभावना बताते हुए लोकसभा प्रत्याशी अटल ने कहा कि यह पत्रकारिता के सिद्ध पुरुष माधवराव सप्रे तथा अरपा-माँ की उद्गम-स्थली है, स्वतंत्रता संग्राम में यहाँ का नाम प्रमुखता से लिया जाता है, यही कारण है की कांग्रेस को यहाँ से लम्बी फतह मिलती रही है, सही मायने में यहाँ गंगा-जमुनी तहजीब की गंगा सामाजिक सदभाव के रूप में बहती है | अब उसे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी तथा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में आगे ले जाकर कांग्रेस का एक सुनहरा इतिहास लिखना है |

इस दौरान सभा को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी, विधानसभा प्रत्याशी विभोर सिंह, अरुण सिंह चौहान, महेश दुबे टाटा, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अमोल पाठक, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास, उदय गुप्ता, मनोज गुप्ता, संदीप शुक्ल, अरुण दीक्षित, तथा अरुण त्रिवेदी ने भी बैठक को संबोधित किया ।

error: Content is protected !!
Letest
मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी... पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्... न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ... वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम,