बिलासपुर

ढाबा संचालक से मारपीट करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार…. पुलिस ने निकाला जुलूस, बेहरहमी से मारपीट का वीडियो आया था सामने

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के कोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गतौरी निवासी सत्यप्रकाश शुक्ला मेनरोड में बॉबी ढाबे का संचालन करते है जहाँ 15 फरवरी की रात कुछ लड़कों ने घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया था, मामले में प्रार्थी ने कोनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, वही घटना का वीडियो भी सामने आया था। मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वही 2 अन्य फरार युवको की तलाश की जा रही है।

पकड़े गए आरोपियों में निजामुददीन कुरैशी उर्फ राजा पिता रज्जा कुर्रेशी उम्र 27 वर्ष निवासी रतनपुर, वारिस भोरसे पिता रामायण मोरसे उम्र 22 वर्ष निवासी रतनपुर, आकाश कुमार पिता स्व राम अवतार कौशिक उम्र 23 वर्ष निवासी रतनपुर, अनिश मेमन पिता शहीद पिता शहीद मेमन उम्र 21 वर्ष निवासी रतपुर, आरिफ मेमन पिता हुसैन मेमन उम्र 21 वर्ष निवासी रतनपुर शामिल है, जिनके खिलाफ रतनपुर और कोटा थाने में अपराध दर्ज है। शनिवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनका जुलूस भी निकाला, जिन्हें न्यायलय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया गया है, वही 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...