छत्तीसगढ़बिलासपुर

पुरानी रंजिश पर एक राय होकर अधेड़ पर किया हमला, घायल का इलाज निजी अस्पताल में जारी

मामले में एक महिला समेत योगेश वर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया है ।अन्य दो नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है

बिलासपुर मोहम्मद नासिर

सोमवार को सरकंडा थाना क्षेत्र के जबड़ा पारा निवासी सूरज पांडे पर योगेश वर्मा और उसके घर की महिला सदस्यों समेत कई लोगों ने मिलकर हमला कर दिया। दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश रही है। सोमवार को सूरज, योगेश वर्मा के घर के सामने से गुजर रहा था । इसी बात पर उसने गाली गलौज की तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। योगेश ने अपने कई साथियों के साथ मिलकर सूरज पांडे पर डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे सूरज पांडे बुरी तरह जख्मी हो गया । पुलिस ने एक तरफ जहां घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है वही मामले में एक महिला समेत योगेश वर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया है ।अन्य दो नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है। इधर घायल सूरज पांडे को पहले इलाज के लिए सिम्स ले जाया गया लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे शहर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है जहां फिलहाल उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी... पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्... न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ... वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम,