रतनपुर

विश्व डायबिटीज डे पर रतनपुर स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क शुगर जांच का आयोजन…दिया गया परामर्श

जुगनू तंबोली

रतनपुर – विश्व डायबिटीज डे के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में निःशुल्क शुगर जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में लोग पहुँचे और स्वास्थ्य जांच करा परामर्श प्राप्त किया। गौरतलब है कि डायबिटीज के मरीज दुनिया में बढ़ते जा रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक दुनियाभर में हर साल डायबिटीज से करीब 40 लाख मरीजों की मौत होती है। इसलिए वैश्विक स्‍तर पर लोगों को मधुमेह (डायबिटीज) के बारे में जागरूक करने , इसके उपचार,निदान,देखभाल के बारें में लोगों को बताने के लिए हर वर्ष 14 नवंबर को वर्ल्‍ड डायबिटीज डे मनाया जाता है। बता दें कि शरीर में इंसुलिन का बैलेंस बिगड़ने से डायबिटीज की बीमारी होती है।

इस हेल्थ प्रॉब्लम को शुगर या मधुमेह भी कहा जाता है। इंसुलिन के सह-खोजकर्ता डॉ फ्रेड्रिक बैंटिंग के जन्मदिन को विश्व मधुमेह दिवस के रूप में हर साल मनाया जाता है। इस वजह से वर्ल्ड डायबिटीज डे हर साल 14 नवंबर को मनाते हैं। आजकल के बदलते खानपान और लाइफस्टाइल की वजह से डायबिटीज एक आम समस्या हो गई है। यह स्‍वास्‍थ्‍य के लिए काफी हानिकारक है। इसलिए लोगों को जागरूक करना और इससे होने वाले नुकसान, इसके सही इलाज और सावधानी को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाना अतिआवश्यक है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार, मचा बवाल; शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस "मासूम से हैवानियत! विरोध करने पर टांगी से जानलेवा हमला, खून से सनी टांगी सहित दरिंदा गिरफ्तार, भेजा... रतनपुर:- मंदिर में पूजा-पाठ के बाद वृद्ध ने दी जान, रतनपुर के गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में फांसी ल... हैवानियत की हद: मां की अस्मत लूटने के बाद 10 माह की मासूम की भी ली जान... 21 दिन बाद डबल मर्डर की गु... सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म...24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार रात के अंधेरे में ट्रकों का डीजल उड़ाने वाला गैंग बेनकाब, खरीदार समेत 3 गिरफ्तार; बोलेरो और औजार जब्... कई साल से फरार 5 हजार का इनामी चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार...मल्हार पुलिस को बड़ी सफलता रेकी पूरी, हथियार तैयार... कल्याण ज्वेलर्स में करोड़ों की डकैती से पहले पुलिस का प्रहार, दिल्ली-बिहा... 90 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा: सोना नवनीकरण और लोन अवधि बढ़ाने का झांसा देकर ठगे लाखों, महिला समेत 3 ... 1.60 करोड़ की जमीन का सौदा निकला फर्जी! 7 लाख लेकर किया धोखा, दो पर एफआईआर दर्ज