बिलासपुर

तीन मासूम बच्चों संग महिला लापता…तीन दिनों से नहीं लगा सुराग, परिजनों में बढ़ी चिंता

टेकचंद कारड़ा

बिलासपुर – जिले के तखतपुर क्षेत्र से एक महिला के अपने तीन मासूम बच्चों सहित रहस्यमयी ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। महिला का तीन दिनों बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर परिवार ने तखतपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अब महिला और बच्चों की तलाश में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सांवाडबरा निवासी 32 वर्षीय कलेश्वरी जायसवाल अपनी बहन से मिलने के लिए घर से निकली थी। बताया गया कि उसकी बहन की बेटी की तबीयत खराब थी, जिसकी सूचना मिलने पर वह अपने तीन बच्चों उमेश 12 वर्ष, लवण्या 9 वर्ष और उग्रेश 5 वर्ष को साथ लेकर तखतपुर पहुंची।

यहां तक उसे उसका भतीजा दुपहिया वाहन से छोड़ने आया था। बताया जा रहा है कि तखतपुर मंडी चौक से बिलासपुर जाने वाली बस पकड़ने की बात कहकर भतीजा लौट गया, लेकिन कलेश्वरी गलती से बिलासपुर की बजाय मुंगेली जाने वाली बस में सवार हो गई। सीसीटीवी फुटेज में महिला को मुंगेली के पुराना बस स्टैंड स्थित एक होटल में बच्चों के साथ नाश्ता करते देखा गया। शाम करीब 4 बजे उसने अपने पति को फोन कर घर पहुंचने की बात कही, लेकिन वह घर नहीं लौटी। जब देर रात तक महिला का पता नहीं चला तो परिजनों ने तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिलने पर 05.05.2026 को तखतपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। थाना प्रभारी विवेक पांडे ने बताया कि पुलिस गुम इंसान कायम कर मामले की जांच और पतासाजी कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...