क्राईममुंगेली

पहले गला दबाकर ले ली जान , फिर मिट्टी तेल छिड़ककर लगा दी आग

आकाश दत्त मिश्रा

जिसके साथ, सात फेरे ले कर सात जन्मों तक साथ निभाने का वचन दिया था ,उसे सिर्फ एक अदद मोटरसाइकिल कि लालच में इतनी क्रूर मौत दे दी, जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। अपनी ही पत्नी का पहले तो गला दबाकर क़त्ल कर दिया, फिर उसके सर पर लाठी से प्रहार कर सर फोड़ दिया। इससे भी जी नहीं भरा तो फिर मिट्टी तेल डालकर उसे जला भी डाला और फिर बड़ा ही मासूम बनकर इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस के आगे उसकी चालाकी धरी की धरी रह गई और फिर वह पहुंच गया अपने सही ठिकाने पर, यानी की सलाखों के पीछे ।
मुंगेली थाना क्षेत्र के ग्राम बोड़तरा में रामेश्वरी यादव की मौत पुलिस के लिए चुनौती बन चुकी थी, लेकिन 2 दिन में ही कोतवाली पुलिस ने मामले को सुलझा कर मिसाल कायम किया।

रामेश्वरी का विवाह सेवक राम यादव के साथ हुआ था। परिजनों ने बताया कि शादी के बाद से ही वह दहेज, खासकर मोटरसाइकिल की मांग कर अपनी पत्नी को प्रताड़ित किया करता था। इतना ही नहीं उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर भी संदेह था और इस वजह से दोनों के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था। 8 जून की शाम सेवक राम ने बताया कि उसकी पत्नी रामेश्वरी ने खुद को आग लगाकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस भी इसे खुदकुशी का ही मामला मान रही थी ,लेकिन मौके पर मौजूद साक्ष्य कुछ और ही इशारा कर रहे थे । इसी बीच रामेश्वरी के परिजनों ने उसके पति रामसेवक पर सीधे-सीधे आरोप लगाते हुए उसकी कलई खोल दी । पुलिस ने भी रामेश्वरी के शव का निरीक्षण किया तो उसे भी मामला संदिग्ध लगा । कोतवाली थाना प्रभारी एल पी पटेल इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि रामेश्वरी के साथ पहले मारपीट की गई है। उसका गला दबाया गया है, जिस वजह से उसकी जीभ निकल चुकी है। इतना ही नहीं मारपीट की वजह से उसके सर पर भी गंभीर चोट के निशान पाए गए।जब रामेश्वरी की जान चली गई तो सबूत मिटाने रामसेवक ने शव को मिट्टी तेल से जलाने की कोशिश की और फिर इसे आत्महत्या बताने लगा । 2 दिनों की जांच के बाद पुलिस जब पूरी तरह आश्वस्त हो गई कि हत्या उसके पति ने ही की है तो फिर उसने रामसेवक को गिरफ्तार करने में एक पल नहीं गंवाया। पुलिस ने अपने ढंग से पूछताछ की तो पति भी टूट गया और उसने अपनी पत्नी की जान लेने की बात स्वीकार कर ली।

हत्यारे पति के खिलाफ धारा 302 के अलावा अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की गई है। पूछताछ में राम सेवक ने बताया कि उसके और उसकी पत्नी के बीच के रिश्ते सामान्य नहीं थे और पत्नी उसे अपने करीब भी आने नहीं देती थी। जिस वजह से उसका गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा था, लेकिन परिणाम इतने भयानक होंगे यह शायद ही किसी ने सोचा था।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,