बिलासपुर

सौदा कर माल नही भेजने और फिर रकम लौटाने से भी मुकरने वाले व्यापारी के खिलाफ अपराध दर्ज…

रमेश राजपूत

बिलासपुर – मोहम्मद कामरान संसार इंटरप्राइजेस के नाम से तेल एवं शक्कर की दुकान चलाते जिन्होंने तारबाहर थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि मेरे दुकान के पास विमल सबवानी की दुकान गुरूदेव ट्रेडिंग के नाम से दुकान चलाते हैं जो गुड तेल शक्कर का थोक में सप्लाई करते हैं दिनांक 15.09.2022 को विमल सबवानी गुरूदेव ट्रेडिंग अपने दुकान में मिला था जहा पर संतोष पोपटानी भी साथ में था और प्रत्येक क्विंटल 3600 RS दर से 15 टन शक्कर बिक्री करने का सौदा किया था विमल सबवानी के द्वारा मुझे 15 नवंबर 2022 तक 15 टन शक्कर डिलवरी करने का सौदा हुआ था

बतौर एडवांस मैं उनकी फर्म गुरूदेव ट्रेडिंग के सेट्रंल बैंक शाखा व्यापार विहार के बताये खाते में IMPS के माध्यम से कई किस्तों में कुल रकम 5,62,400 रूपये दिया हूं जिसमें से दिनांक 02/11/2022 को नगदी 45000 रूपये प्राप्त हुआ था दिनांक 15/11/2022 को विमल सबवानी के फर्म गुरूदेव ट्रेडिंग के द्वारा मुझे 15 टन शक्कर सप्लाई करना था परंतु 15 टन शक्कर सप्लाई नही कर मेरे साथ 5,17,400 रूपये का धोखाधडी कर विमल सबवानी दुकान बंद कर भाग गया हैं। मामले में व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने विमल सबवानी के खिलाफ धारा 420-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज... मस्तूरी ब्लॉक के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी सहायिका भर्ती....आवेदन 18 मई तक,