बिलासपुर

एटीएम में अनजान व्यक्तियों से हो जाये सतर्क…झांसे में लेकर एटीएम बदलकर लगा रहे है चूना, जिले में सामने आया मामला

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में ऑनलाइन ठगी के साथ साथ अब एटीएम में भी शातिर ठगो की नज़र है। जहा पैसे निकालने पहुंचने वाले आम जनता को बातो में फसा कर एटीएम कार्ड बदलकर हजारों का चूना लगा रहे है। इसी तरह का ताजा मामला तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सामने आया है। जहां पैसा निकालने एटीएम पहुंची महिला को चंद मिनटों में ही 40 हज़ार का चूना लगा दिया। जिसकी लिखित शिकायत न्यू लोको कालोनी निवासी गया हापसे ने तोरवा थाने में दर्ज कराई है जहां उन्होंने बताया है कि उनके पति पूर्व में रेल्वे कर्मचारी थे। जिनके मृत्यु होने के बाद से वह पेंशन के सहारे जीवन यापन कर रही है।

उसी पैंशन के पैसे को निकलवाने वह 29.10.2022 के सुबह 07.30 बजे अपने लड़के राहुल हापसे के साथ हेमु नगर चौक के पास स्थित एसबीआई एटीएम में गई थी। जहा वह तीन बार एटीएम से पैसे निकालने की कोशिश की लेकिन पैसा नही निकले। इसी बीच वहा मौजूद अज्ञात व्यक्ति ने प्रार्थिया का एटीएम कार्ड बदल दिया। इस समय तो प्रार्थी मौके से चली गई। लेकिन जब वह पैसे के लेनदेन की जानकारी लेने भारतीय स्टेट बैंक कस्तुरबा नगर बिलासपुर जाकर पता की तो पता चला कि कोई अज्ञात व्यक्ति ने प्रार्थिया के एटीएम बदल कर 40,000 रूपए निकाल कर धोखाधडी किया है। वही महिला के शिक़ायत के बाद तोरवा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे... 51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा..कमजोर बच्चों की बुनियादी साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकस अंधे कत्ल में तत्कालीन प्रभारी राज सिंह की सटीक वैज्ञानिक विवेचना बनी मिसाल, गवाह मुकरने पर भी आरोपी... VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओ... पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन बिलासपुर:- जमीन-घर खरीदने से पहले रहें सावधान! बंधक मकान बेचकर 19.30 लाख की ठगी, बैंक नोटिस से खुला ... सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट,