बिल्हा

विश्वकर्मा विसर्जन के दौरान उपजे विवाद के बाद हुई थी युवक की हत्या,,बिल्हा पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार…

भुवनेश्वर बंजारे

बिल्हा – पेण्डरवा गांव में सोमवार को हुए हत्याकांड के मामले में बिल्हा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जहा हत्या के 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को विश्वकर्मा विसर्जन के लिए पेण्डरवा गांव से तुकेश नेताम अपने साथी राजा नेताम, आकाश यादव, रवि यादव के साथ बसंती नाला गए हुई थे। जहां उनका गांव के ही अमन ध्रुव,नारायण उर्फ लालू यादव,नकूल उर्फ बडू मरकाम,सहदेव उर्फ छोटू मरकाम और झल्फा निवासी राजा उर्फ अरविंद से विवाद हो गया। जिसके बाद अमन ध्रुव,नारायण उर्फ लालू यादव,नकूल उर्फ बडू मरकाम,सहदेव उर्फ छोटू मरकाम और राजा उर्फ अरविंद ने एक रॉय होकर तुकेश नेताम अपने साथी राजा नेताम, आकाश यादव, रवि यादव को मिडिल स्कूल के पास जमकर पिटाई कर दी। हथियार से आरोपियों ने युवकों को बेहोश होते तक पीटा। जिससे तुकेश नेताम को गंभीर चोट आई थी।

जिसे आनन फानन में परिजनों ने हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर मामले में परिजनों के शिकायत के बाद बिल्हा पुलिस ने तत्काल मामले की जांच शुरू की। और घटना को अंजाम देने वाले अमन ध्रुव,नारायण उर्फ लालू यादव,नकूल उर्फ बडू मरकाम,सहदेव उर्फ छोटू मरकाम और राजा उर्फ अरविंद सहित एक नाबालिक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी सईद अख्तर के नेतृत्व मे उप निरीक्षक जी.एल. चंद्राकर, प्र आर अनिल साहू, बलराम विश्वकर्मा, खेम सिंह श्याम, रूपेश तिग्गा , आरक्षक – गोवर्धन शर्मा, रंजीत खलखो, सुमंत चंद्रवंशी, सचिन नामदेव, दिनेश कुमार पटेल, ज्वाला सिंह का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार