मस्तूरी

मस्तूरी क्षेत्र में बीती रात एक्सीडेंट में घायल तीसरे व्यक्ति की भी हुई मौत, लापरवाह माजदा चालक ने रौंदा था बाइक सवारों को

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र के ग्राम टिकारी में बीती शाम 7 बजे के आसपास बिलासपुर मस्तूरी तरफ से आ रही माजदा क्र.CG 10 C 6462 ने ग्राम मल्हार तरफ से आ रही बाइक क्र CG10 AY 1025 को टिकारी के पास सामने से ठोकर मार दिया था।

जिससे बाइक सवार पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कुटरा निवासी अवधेश दुबे पिता प्राणनाथ दुबे उम्र 42 वर्ष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। वही घटना कर मौके से माजदा ड्राइवर माजदा को लेकर भागते हुए ग्राम बकरकुदा के पास एक अन्य बाइक क्र.CG 10 ED 7423 को अपनी चपेट में ले लिया और बाइक सहित सवार को करीब 10 मीटर से अधिक दूरी तक घसीटते हुए ले गया,

जिससे बाइक चालक नागेश यादव पिता राजकुमार यादव उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम कुआं थाना चकरभाठा की भी मौके पर ही मौत हो गई। वही पीछे बैठे उसके चाचा अशोक यादव पिता दुवारिका प्रसाद यादव उम्र 34 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए जिसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर सिम्स रिफर किया गया था।

जिसकी भी देर रात सिम्स में मौत हो गई है। वही माजदा चालक माजदा को मौके पर छोड़ फरार हो गया है। सुबह मस्तूरी पुलिस मृतकों की शिनाख्त कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौप आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी